30+ भारत के प्रमुख जलप्रपात । Bharat Ke Pramukh Jalprapat

यह लेख Bharat Ke Pramukh Jalprapat पर आधारित है। लेख इस प्रकार है कि भारत एक ऐसा देश है जिसके बारे में कहा जाता है कि प्रकृति ने इसे खूबसूरती का वरदान दिया है। चाहे वह बड़े बड़े पहाड़ हों या पाताल से भी गहरी नदियां। भारत में वह सब कुछ है जो कि शायद स्वर्ग में हो। ऐसे में भारत में कई सारे प्रमुख जलप्रपात हैं जिसके बारे में सबको जानना बेहद ही जरूरी है।

इसलिए इस लेख के द्वारा हम आपको Bharat Ke Pramukh Jalprapat के बारे में बताने वाले हैं। ये इतने खूबसूरत हैं कि आपकी आंखें हैरान हो जाएंगी। इतने ऊंचे हैं कि आप खौफ से अपने नाखून चबा लेंगे। तो चलिए बिना समय जानते हैं भारत के प्रमुख जलप्रपात के बारे में।

भारत के प्रमुख जलप्रपात । Bharat Ke Pramukh Jalprapat 

कुंचीकल जलप्रपात, कर्नाटका।

कुंचीकल जलप्रपात कर्नाटक में है। इनकी ऊंचाई 1493 फीट यानी कि 455 मीटर है। कुंचीकल जलप्रपात देखने में काफी खूबसूरत और भयानक नजर आता है। यह भारत का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा फॉल है। यह जलप्रपात कर्नाटक में शिगूफा गांव में है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये फॉल किसी नदी या झील की वजह से नहीं बल्कि बारिश की वजह से चालू रहता है।

ये फॉल एक रेनफॉरेस्ट के बीचों बीच बने हुए हैं। अगर आप कभी यहां घूमने गए तो पाएंगे कि ये जलप्रपात कितने ज्यादा भयानक और खूबसूरत हैं। ये जलप्रपात भले ही बारिश के कारण चलते हों, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि यहां कोई नदी नहीं है। इस जलप्रपात का कुछ पानी वाराही नदी से भी आता है। वराही नदी के पश्चिमी घाटों से गिरते हुए इस पुल के आस पास कई सारे अलग अलग तरह के जानवर पाए जाते हैं।

दूधसागर जलप्रपात, गोवा, कर्नाटका

भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपातों में से एक दूधसागर जलप्रपात गोवा में स्थित सबसे खूबसूरत जलप्रपातों में से एक है। इस जलप्रपात की ऊंचाई एक हज़ार 20 फीट यानी की 310 मीटर है। जहां गोवा को याद किया जाता है वहां की बीचेस और समुद्र के कारण। वहीं दूधसागर जलप्रपात गोवा के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से एक है। आपको यह जानकर हैरानी और गर्व होगा कि ये भारतीय जलप्रपात विश्व के टॉप हंड्रेड मस्ट विजिट वॉटर जलप्रपात में से एक है।

Bharat Ke Pramukh Jalprapat

पाँच टुकडों में बटी इस जलप्रपात की मोटाई कुल 30 मीटर से अधिक है जोकि इसे काफी खतरनाक बनाती है। दोस्तों दूधसागर जलप्रपात पर एक ट्रेन का पुल भी है। इस जलप्रपात पर बॉलीवुड की कई मशहूर फिल्मों की शूटिंग भी की गई है। यह जलप्रपात भारत और गोवा के लिए एक अमूल्य धरोहर है।

नोहकलिकाई जलप्रपात, मेघालय।

नोहकलिकाई जलप्रपात भारत का दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है। इस जलप्रपात की ऊंचाई 1,115 फीट यानी की 340 मीटर है। भारत के सबसे बड़े जलप्रपातों में से एक नोहकलिकाई जलप्रपात मेघालय के चेरापूंजी में स्थित है। अगर आपने बचपन में भूगोल की किताबें पढ़ी हों तो आप जानते होंगे कि चेरापूंजी भारत की उन जगहों में से है, जहां साल भर लगातार सबसे ज्यादा बारिश होती है।

चेरापूंजी यहां मौजूद ब्रिज और संतरों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां जलप्रपात के पास नजारा अद्भुत और अविश्वसनीय नजर आता है। यहां आने वाला हर पर्यटक यहां की खूबसूरती देखकर हैरान रह जाता है।

नोहशंगथियांग जलप्रपात, मेघालय।

नोहशंगथियांग जलप्रपात भारत का तीसरा सबसे बड़ा जलप्रपात है। इसकी ऊंचाई 315 मीटर यानी की एक हज़ार 33 फीट से भी ज्यादा है। यह जलप्रपात मेघालय के ईस्ट खासी हिल के पास पड़ता है। इस जलप्रपात की खासियत यह है कि यह कई टुकड़ों में बंटा हुआ है, जिस कारण इसकी खूबसूरती काफी ज्यादा दर्शनीय हो जाती है।

छोटे से गांव मां वास माई के पास बना यह जलप्रपात भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपातों में से एक तो है ही, लेकिन आपको इसकी चौड़ाई जानकर हैरानी होगी। यह जलप्रपात 70 मीटर चौड़ा है।

थालययार जलप्रपात, तमिलनाडु।

अगर दुनिया के सबसे खौफनाक जलप्रपातों की सूची बनाई गई तो थालययार जलप्रपातों का नाम उस सूचि में ज़रूर होगा। 974 फीट यानी कि 297 मीटर लंबे जलप्रपात एशिया के सबसे लम्बे जलप्रपातों में से एक हैं। आसमान से देखने पर किसी चूहे की पूंछ जैसा नजर आता है। इस कारण इसे रैट टेल जलप्रपात भी कहते हैं। यह तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में स्थित है।

इस जलप्रपात तक कम ही लोग पहुँच पाते हैं। इसकी वजह है इसकी आस पास का जंगल। जंगल काफी खौफनाक है। इस जंगल में छोटी छोटी नदियां हैं, अंधेरी गुफाएं और खूंखार जानवर है। इस जंगल के कारण ही कोई भी इस जलप्रपात तक अब तक नहीं पहुँच पाया है। न ही यहां जाने का कोई भी तरीका ढूंढा जा सका है।

किन रेम जलप्रपात, मेघालय

किन रेम जलप्रपात चेरापूंजी से केवल 12 किलोमीटर की दूरी पर बना ये भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपातों में से एक है। चेरापूंजी के करीब होने के कारण इस जलप्रपात के जल स्त्रोतों में बारिश का बड़ा योगदान है। आप शायद ये बात न जानते हों लेकिन ये जलप्रपात काफी ज्यादा खास है क्योंकि यह जलप्रपात 3 टीयर है।

इस जलप्रपात की ऊंचाई कुल 305 मीटर यानि की 1001 फ़ीट है। ये जलप्रपात थांग रंग पार्क में स्थित है और ये टूरिस्ट के लिए हमेशा खुला रहता है। कभी मेघालय जाएं तो इसकी खूबसूरती का लुत्फ ज़रूर उठाएं।

मीन मुट्ठी जलप्रपात, केरल।

सफेद पानी से बने मीन मुट्ठी जलप्रपात को अगर मैं भारत का सबसे खूबसूरत जलप्रपात कहूं तो गलत नहीं होगा। केरल के वायनाड जिले में बना ये जलप्रपात 984 फीट यानि कि 300 मीटर लंबा है। दक्षिण भारत के सबसे बड़े जलप्रपातों में से एक है। इस कारण यहां पर टूरिस्ट की भीड़ देखने को मिल जाती है।

Bharat ke pramukh jalprapat

रात के समय इस जलप्रपात का पानी चांद की रोशनी के कारण चमकता है और वह नजारा हद से ज्यादा सुन्दर होता है। इस जलप्रपात तक पहुंचने के लिए वायनाड के जंगलों में 2 से 3 किलोमीटर तक की ट्रेकिंग करनी होती है। इस जलप्रपात के पास बने जगलों में कई तरह के अद्भुत जानवर देखे जा सकते हैं। कुल मिलाकर यहां जाना बिल्कुल पैसा वसूल है।

बरकना जलप्रपात, कर्नाटका।

सीता नदी द्वारा बनाया गया बरकाना जलप्रपात कर्नाटक के सबसे ऊंचे जलप्रपातों में से एक है। इसकी ऊंचाई 850 फीट याने की 259 मीटर से भी ज्यादा है। दोस्तो जिस जगह पर बनाया गया है उस जगह को दक्षिण का चेरापूंजी कहते हैं। यह जलप्रपात भारत के पश्चिम घाटों पर बना है। यह काफी खूबसूरत है। अगर आप जॉग जलप्रपात घूमने जाते हैं तो यहां ज़रूर जाइएगा, क्योंकि इन दोनों के बीच की दूरी बस कुछ ही किलोमीटर है।

जॉक जलप्रपात, कर्नाटका।

जोग जलप्रपात की ऊंचाई 850 फीट यानी की 259 मीटर है। इस जलप्रपात की खूबसूरती देखकर कोई भी पूरी तरह हैरान हो सकता है। यह जलप्रपात शहरावत नदी का बनाया हुआ है और नदी को इतनी ऊंचाई से इतने खौफनाक तरीके से गिरते देखना काफी ज्यादा खूबसूरत और शांतिजनक होता है। यह जलप्रपात सूरज की रौशनी पड़ने पर काफी ज्यादा चमकता है। जॉग जलप्रपात की लोकेशन फोटोशूट और वीडियोग्राफी के लिए बेस्ट है।

खंडाधार जलप्रपात, सुंदरगढ़, ओडिसा

ओडिसा में स्थित खंडा धर जलप्रपात उड़ीसा के सबसे ऊंचे जलप्रपात में से एक है। यह जलप्रपात 801 फीट यानी की 244 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। घोड़े की पूंछ जैसा होने के कारण इसे हॉर्स टेल फॉल भी कहते हैं। यह जलप्रपात काफी खूबसूरत जिसे देखने के लिए एक बार जरूर चाहिए।

भारत के प्रमुख जलप्रपात की सूची । Bharat Ke Pramukh Jalprapat List

 

क्रम संख्या जलप्रपात नदी राज्य
1. जोग या गरसोप्पा शरावती नदी कर्नाटक
2. मेकेदातू कावेरी नदी कर्नाटक
3. शिवसमुद्रम कावेरी नदी कर्नाटक
4. होगेनक्कल कावेरी नदी तमिलनाडु
5. कपिलधारा नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
6. धुआंधार नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
7. चूलिया चंबल नदी राजस्थान
8. तीरथगढ़ मुनगाबहार नदी छत्तीसगढ़
9. हुंडरू स्वर्णरेखा नदी झारखंड
10. येन्ना कृष्णा नदी महाराष्ट्र
11. दूधसागर मांडवी नदी गोवा
12. पायकरा पायकरा नदी तमिलनाडु
13. वट्टपारई पडियार नदी तमिलनाडु
14. गोकक घटप्रभा नदी कर्नाटक
15. जोरंडा बुद्धाबलंग नदी उड़ीसा
16. बरेहीपानी बुद्धाबलंग नदी उड़ीसा
17. दूदूमा मचकुंड नदी उड़ीसा
18. चित्रकूट इंद्रावती नदी छत्तीसगढ़
19. रजरप्पा दामोदर और भैरव नदी झारखंड
20. वज्राई उरमोदी नदी महाराष्ट्र
21. सहस्त्रधारा कालीगढ़ नदी उत्तराखंड
22. नोहकलिकाई चेरापूजी के पास मेघालय
23. एलीफेंटा फाल्स शिलांग के पास मेघालय

 

निष्कर्ष:

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको Bharat Ke Pramukh Jalprapat के बारे में विस्तार से बताया है। भारत में कई सारे ऐसे मशहूर और प्रमुख जलप्रपात है जो पूरे दुनिया भर में जाने जाते हैं। अगर आप अभी तक Bharat Ke Pramukh Jalprapat के बारे में नहीं जानते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़ें। उम्मीद करता हूं कि यह लेखक को पसंद आया होगा। इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

FAQ:Related Bharat Ke Pramukh Jalprapat 

प्रश्न: भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन है?

उत्तर: भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कुंचिकल है, जो कि कर्नाटक में स्थित है।

प्रश्न: भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा जलप्रपात मौजूद है?

उत्तर: भारत में सबसे ज्यादा जलप्रपात कर्नाटक राज्य में मौजूद है। कर्नाटक में कुल 544 जलप्रपात मौजूद है, जिसकी कम से कम ऊंचाई 10 मीटर है।

प्रश्न: ककोलत जलप्रपात कहां स्थित है?

उत्तर: ककोलत जलप्रपात बिहार के नवादा जिले में स्थित है।

प्रश्न- भारत के सबसे छोटे झरने का नाम बताइए क्या है?

गरसोप्पा जलप्रपात या जोग फाल्स जो कर्नाटक में स्थित है।

प्रश्न- भारत के सबसे सुंदर जलप्रपात का नाम बताइये क्या है?

उत्तर: दूधसागर झरना

प्रश्न- भारत के सबसे गर्म जलप्रपात का नाम क्या है?

उत्तर: काकोल जलप्रपात जो 160 मीटर ऊँचा है।

प्रश्न- विश्व का सबसे बड़ा जलप्रपात बनाने वाली नदी का नाम बताइये?

उत्तर: जेम्बजी नदी जो अफ्रीका में बहती है।

प्रश्न- हुंडरू जलप्रपात कहाँ पर स्थित है बताइये?

उत्तर: रांची-पुरूलिया रोड पर जो स्वर्ण रेखा नदी पर स्थित है।

इन्हें जरूर पढ़ेंः-

Leave a comment