Bharat Ki Sabse Lambi Nadi । भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

भारत की सबसे लंबी नदी– इस अध्याय में हम Bharat Ki Sabse Lambi Nadi के साथ साथ भारत की अन्य नदियाों की चर्चा करने वाले  हैं। भारत देश को नदियों का देश कहा जाता है। भारत में रहने वाले व्यक्ति कुछ नदियों को देवी के समान मानते हैं। भारत देश की कृषि विकास में नदियों का अपूर्ण योगदान है। भारत में कई नदियों की उपस्थिति के कारण भारत में कृषि विकास में कई देशों की तुलना में अग्रणी है। जिसकी अर्थव्यवस्था का अधिकतर योगदान कृषि पर आधारित है।

मानव सभ्यता के विकास में नदियां प्रमुख प्रमुख कारणों में से एक है। यदि मानव सभ्यता के इतिहास को पीछे जाकर देखें तो हमें पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी सभ्यताएं नदियों के किनारे की बनी है। जैसे नील नदी के तट पर मिश्रा की सभ्यता, सिंधु नदी के तट पर सिंधु घाटी सभ्यता। किसी भी देश के विकास के लिए नदियां महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसका प्रमुख उदाहरण है भारतीय कृषि का मुख्य आधार नदियां ही हैं। इस लेख में हम भारत की दो सबसे बड़ी नदियों के बारे में चर्चा करेंगे और भारत की सबसे लंबी नदी के बारे में जानेंगे।

Bharat Ki Sabse Lambi Nadi- भारत की सबसे लंबी नदी

भारत में कई नदियां बहती है इसलिए भारत को नदियों का देश कहा जाता है। जैसा कि हम जानते हैं भारत देश कृषि का केंद्र है। भारत की नदियां देश की मिट्टी को उपजाऊ बनती है, औद्योगिक रूप से उन्नत और कृषि के लिए उपयुक्त है जो भारत की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने मैं सहायक हैं।

भारत की नदियां प्रायद्वीपीय नदियां एवं हिमालय नदियों में विभक्त हैं, जुनूनियत प्रायद्वीपों से निकलती है उन्हें प्रायद्वीपीय ने दिया कहते हैं। प्रायद्वीपीय नदियां वर्षा के पानी पर निर्भर हैं जबकि हिमालय नदियां हिमालय से निकलते हैं जिन्हें हम बारहमासी नदियां भी कहते हैं। भारत में अधिकतर नदियां पूर्व की ओर चलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है जबकि 10% नदियां पश्चिम की ओर बहते हुए पश्चिमी भारत या अरब सागर में गिरती हैं।

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा नदी को कहा जाता है जिसकी लंबाई 2525 किलोमीटर से अधिक है। गंगा नदी भारतीय राज्य उत्तराखंड के पश्चिमी हिमालय से निकल कर कई राज्यों से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है।

भारत की शीर्ष 10 सबसे लंबी नदियां । Bharat Ki Sabse Lambi Nadi Kaun Si Hai

यह भारत की नदियों की उत्पत्ति के साथ भारत की 10 सबसे लंबी नदियों की सूची निम्नलिखित है-

क्रम संख्यानदी का नाम  नदी की लम्बाई किलोमीटर में उत्पत्ति का स्थाननदियों का मुहाना
1.गंगा2525गंगोत्री ग्लेशियर, उत्तराखण्ड का हिमालयबंगाल की खाड़ी
2.कृष्णा1400महाबलेश्वर, जिला सतारा महाराष्ट्रबंगाल की खाड़ी
3.गोदावरी1464त्र्यंबकेश्वर, नासिक, महाराष्ट्रबंगाल की खाड़ी
4.यमुना1376यमुनोत्री ग्लेशियर, उत्तराखंड में निचला हिमालयप्रयागराज गंगा नदी
5.सिंधु1114मानसरोवर झील पश्चिमी तिब्बत मेंअरब सागर
6.नर्मदा1312अमरकंटक पठार, मध्य प्रदेशखंभात की खाड़ी
7.ब्रह्मपुत्र916तिब्बत का बुरांग काउंटी, कैलाश पर्वत के पास , हिमालय के उत्तर मेंबंगाल की खाड़ी
8.कावेरी800ब्रह्मगिरी पहाड़ी ,पश्चिमी घाट कर्नाटकबंगाल की खाड़ी
9.महानदी890जिला रायपुर, छत्तीसगढ़बंगाल की खाड़ी
10.ताप्ती724जिला बैतूल (सतपुड़ा रेंज)खंभात की खाड़ी

 

भारत की सबसे लंबी नदियां Bharat Ki Sabse Lambi Nadiyan

गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी है। जिसकी लंबाई करीब 2525 किलोमीटर है। गंगा नदी के बाद दूसरी सबसे लंबी नदी गोदावरी को माना जाता है तीसरे नंबर पर कृष्णा नदी आती है। आई भारत की शीर्ष 7 सबसे लंबी नदियों के बारे में जानते हैं।

रेड डाटा बुक क्या है?

गंगा नदी-Bharat Ki Sabse Lambi Nadi

भारत की सबसे लंबी और बड़ी नदी, गंगा नदी है। इस नदी को भारत में गंगा के नाम से जाना जाता है जबकि बांग्लादेश में इसे पदमा के नाम से भी जाना जाता है यह नदी भारत और बांग्लादेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिरती है जिसे ट्रांस बाउंड्री नदी भी कहा जाता है। भारत में हिंदू भक्त इस नदी को “मां गंगा” और सबसे पवित्र नदी के रूप में पूजा करने के लिए माना जाता है।

गंगा नदी (Bharat Ki Sabse Lambi Nadi) की कुल लंबाई 2525 किमी है। यह नदी उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। यह नदी उत्तराखंड राज्य के देवप्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी नदियों के मिलने पर शुरू होती है।

गंगा नदी विभिन्न प्रकार के जीवन का घर है इसमें मछलियों की 140 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, 90% प्रजातियां जो जमीन और पानी में जीवित रह सकती हैं। जैसे सरीसृप और उभयचर। यह नदी भारत के चार राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल राज्यों के बीच है।

गंगा नदी के तट पर बसे लाखों लोगों के लिए, जिनकी दैनिक आवश्यकता है इस पर निर्भर है, उनके लिए गंगा नदी एक जीवन रेखा है। दिल्ली, कन्नौज, काशी, पाटलिपुत्र, मुंगेर, हाजीपुर. पटना.  काशी, भागलपुर, मुर्शिदाबाद, बहरामपुर और कोलकाता सहित कई शाही राजधानियां इसके किनारे बसी हुई है।

यमुना नदी गोमती नदी सोन नदी घाघरा नदी गंडक नदी और कोसी नदी, गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं।

Bharat Ki Sabse Lambi Nadi

गोदावरी नदी(Godavari Nadi)

  • गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है जिसे दक्षिण गंगा या दक्षिण की गंगा के नाम से जाना जाता है। गोदावरी नदी के तट पर मंदिर व तीर्थ स्थल स्थित हैं।
  • इस नदी की लंबाई करीब 1450 किलोमीटर है। यह नदी त्रयंबकेश्वर महाराष्ट्र से निकलती है, तेलंगाना आंध्र प्रदेश छत्तीसगढ़ होते हुए बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
  • गोदावरी नदी की प्राथमिक सहायक नदियों के रूप में प्राणहिता, इंद्रावती, पूर्णा और शबरी नदियां बाये किनारे की सहायक नदियां हैं।
  • राजामुंदरी नांदेड़ और नासिक गोदावरी नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर हैं।
भारत के प्रमुख दर्रे

कृष्णा नदी(Krishna Nadi)

  • गंगा और गोदावरी नदी की तुलना में भारत की तीसरी सबसे लंबी नदी कृष्णा नदी है जो दक्कन के पत्थर में स्थित है।
  • प्रिया नदी महाराष्ट्र के सातारा जिला के चरम उत्तर में जोर गांव के पास महाबलेश्वर से निकलती है। यह नदी महाराष्ट्र से निकलकर कर्नाटक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से बहते हुए बंगाल की खाड़ी में विलीन हो जाती है। यह नदी उपरोक्त राज्यों की सिंचाई का मुख्य स्रोत है
  • कृष्णा नदी की प्रमुख सहायक नदियां दूध गंगा, घटप्रभा, पंचगंगा, भीम और तुंगभद्रा हैं।
  • कृष्णा नदी के किनारे बसे प्रमुख शहर विजयवाड़ा और सांगली हैं।

कृष्णा नदी के बेसिन में स्थित कुछ प्रमुख जलप्रपात

  • एथीपोथला जलप्रपात
  • गोडचिनामालाकी जलप्रपात
  • गोकक जलप्रपात
  • मल्लेला थीर्थम जलप्रपात

 

यमुना नदी (Yamuna Nadi)

  • यमुना नदी जिसे हम जिससे हम जमुना के नाम से भी जानते हैं, भारत की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। यह भारत की सबसे लंबी सहायक नदी भी है। हिंदू धर्म के लोग यमुना नदी को गंगा नदी की तरह देवी स्वरूप मानकर पूजा करते हैं।
  • यमुनोत्री ग्लेशियर से यमुना नदी का उद्गम हुआ है उत्तराखंड में बंदरपंच चोटियों के दक्षिण पश्चिम की ओर स्थित है।
  • यमुना नदी द्वारा 1376 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है। यह नदी यमुनोत्री ग्लेशियर से निकलकर प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में, जहां कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है, गंगा नदी में विलीन हो जाती है।
  • यह नदी उत्तराखंड से निकलकर हरियाणा दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों से होकर गुजरती है। टोंस चंबल यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं।
एसएससी डीजी की तैयारी कैसे करें?

नर्मदा नदी(Narmada Nadi)

  • नर्मदा नदी भारत की पांचवीं सबसे लंबी नदी है। जिसे जिसे आमतौर पर रीवा के नाम से भी जाना जाता है। नर्मदा नदी को पहले नर्बदा या नेरबुड्डा के नाम से जाना जाता था।
  • नर्मदा नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है जो पश्चिम की ओर बहती है। नर्मदा नदी का उद्भव मध्य प्रदेश के अमरकंटक पर्वत से हुआ है। यह भारत की पवित्र नदियों में से एक है और इसका उल्लेख हिंदू ग्रंथो की विभिन्न पुस्तकों में किया गया है। इस नदी की लंबाई 1312 किलोमीटर है जो अमरकंटक पर्वत से चलते हुए अरब सागर में मिल जाती है।
  • इस नदी के अपने विशाल योगदान के कारण, इसे गुजरात और मध्य प्रदेश की जीवन रेखा कहा जाता है।

सिंधु नदी(Sindhu Nadi)

  • सिंधु घाटी सभ्यता सबसे पुरानी और समृद्धि सभ्यताओं में से एक है। सिंधु नदी की लंबाई 3180 किलोमीटर है इसमें से 1114 किलोमीटर की दूरी भारत में तय की गई है।
  • प्रिया दक्षिण और मध्य एशिया की एकमात्र सीमा पर नदी है। सिंधु नदी पश्चिमी तिब्बत के मानसरोवर झील से निकली हुई है।
  • यह नदी लद्दाख गिलगित और बाल्टिस्तान कश्मीर से उत्तर पश्चिम में बहती हुई नंगा पर्वत के तुरंत बाद बायें तेज मुड़ती है और फिर अरब सागर में विलीन हो जाती है।
  • सतलज, ब्यास, रावी, चिनाव, जांनस्कर,सोन आदि सिंधु नदी की प्रमुख सहायक नदियां हैं।

ब्रह्मपुत्र नदी(Brambhaputra Nadi)

  • यह एक ट्रांस बाउंड्री नदी है जो तिब्बत से निकलकर भारत से होते हुए बांग्लादेश से होकर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग त्सांग्पो के नाम से जाना जाता है। अरुणाचल प्रदेश में इसे सियांग या दिहंग नदी के नाम से जानते हैं जबकि असलिया में लूट के नाम से जाना जाता है। ब्रह्मपुत्र नदी की लंबाई 3848 किलोमीटर है।
  • जबकि भारत में 916 किलोमीटर की दूरी तय की जाती है।
  • ब्रह्मपुत्र नदी बांग्लादेश में विशाल गंगा डेल्टा में गंगा नदी के साथ मिल जाती है जहां यह मेघना नदी के नाम से जानी जाती है और आगे बहते हुए बंगाल की खाड़ी में गिर जाती है।

भारत की प्रमुख नदियाँ -Bharat Ki Sabse Lambi Nadi से सम्बन्धित FAQ’S 

1.भारत की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर- भारत की सबसे लंबी नदी है इसकी लंबाई 2525 किलोमीटर से भी अधिक है।

2.विश्व की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

उत्तर- विश्व की सबसे लंबी नदी का नाम अमेज़न नदी है जिसकी लंबाई 6992 किलोमीटर है।

3.सिंधु नदी कहां से निकलती है?

उत्तर- सिंधु नदी मानसरोवर झील से निकलती है।

4.भारत की पांच सबसे लंबी नदियां कौन-कौन सी हैं?

उत्तर- भारत की शीर्ष पांच नदियां इस प्रकार हैं-गंगा नदी 2225 किलोमीटर गोदावरी नदी 1464 किलोमीटर कृष्णा नदी 1400 किलोमीटर नर्मदा नदी 1312 किलोमीटर  यमुना नदी 1376 किलोमीटर

5.भारत की सबसे चौड़ी नदी का नाम क्या है?

उत्तर- भारत की सबसे चौड़ी नदी ब्रह्मपुत्र है जो अरुणाचल प्रदेश के सादिया शहर से भारत में प्रवेश करती है।

6.भारत की सबसे छोटी नदी कौन सी है?

उत्तर- भारत की सबसे छोटी नदी अरवरी है, जो राजस्थान में स्थित है इसकी लंबाई 45 किलोमीटर है जो अलवर जिले से होकर बहती है।

7.भारत में कुल कितनी नदियां हैं?

उत्तर- भारत में कुल मिलाकर 400 से अधिक नदियां हैं।

8.भारत के कौन से राज्य में सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं?

उत्तर- उत्तर प्रदेश राज्य में नेहरू और नदियों की संयुक्त लंबाई सबसे अधिक है।

9.विश्व की सबसे चौड़ी नदी का नाम बताइए?

उत्तर- विश्व की सबसे चौड़ी नदी रियो डे ला प्लाटा है जिसकी चौड़ाई करीब 220 किलोमीटर है।

10.किस नदी के जल का प्रवाह सबसे अधिक है?

उत्तर- पृथ्वी की सबसे शक्तिशाली नदी-अमेज़न नदी

11.भारत की सबसे बड़ी नदी का नाम क्या है?

उत्तर- गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी के साथ-साथ सबसे बड़ी नदी भी है। इसकी कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है।

12.विश्व की सबसे लंबी नदी कहां है?

उत्तर- नील नदी

13.गंगा नदी कहां से निकलती है?

उत्तर-गंगा नदी, उत्तराखंड में गंगोत्री हिमनद के गोमुख स्थान से निकलती है।

Leave a comment