Bharat Ke pramukh Hawai Adde । भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची

प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, जहां से बहुत सारे प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।

इस टॉपिक में जो प्रश्न अधिक महत्वपूर्ण है केवल उन्हीं को शामिल किया गया है। Bharat Ke pramukh Hawai Adde अलग-अलग प्रदेशों में विभिन्न संख्याओं में स्थापित किये गये हैं। जिनके बारे में हम नीचे विस्तृत चर्चा कर रहे हैं।

इसके अलावा आपको यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि जिन हवाई अड्डा का नाम किसी शहर के नाम से अलग नाम पर रखा गया है उन्हें जरूर याद कर लीजिए, जैसे जैसे इंदिरा गांधी हवाई अड्डा दिल्ली में स्थित है और चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ में। इस तरह के प्रश्न जरूर याद रखें, क्योंकि ऐसे प्रश्न अक्सर पूछ लिए जाते हैं।

हवाई अड्डा किसे कहते हैं? 

हवाई अड्डा या विमान क्षेत्र,ऐसे स्थान को कहा जाता है जहाँ कोई भी वायुयान उड़ान भरते या उतरते हैं। एक हवाई अड्डे पर कम से कम एक हवाई पट्टी जरूर होती है,एक हेलीपैड व टर्मिनल बिल्डिंग भी होते हैं।

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा किसे कहते हैं?

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यातायात की एक ऐसी सुविधा है जो यात्रियों को दुनिया के विभिन्न देश की यात्रा करने में सुविधा प्रदान करता है।

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे
भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

कस्टम एयरपोर्ट किसे कहते हैं?

कस्टम एयरपोर्ट हुए हवाई अड्डे हैं जो भारत के सीमा शुल्क के नियमों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हवाई अड्डे, भारतीय सीमा शुल्क कानून के तहत प्रतिबंधित वस्तुओं के निरीक्षण करने के लिए जिम्मेदार है। कस्टम एयरपोर्ट भारत में आयातित वस्तुओं पर टैक्स भी वसूल करते हैं।

नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा—–खबरों के मुताबिक गोवा में दूसरे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन 5 जनवरी 2023 से शुरू हुआ है जिसका नाम न्यू गोवा हवाई अड्डा या मनोहर पारिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो मोपा में स्थित है।

भारतीय विमानन मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे 29 हैं और 5 ज्वाइंट वेंचर इंटरनेशनल हवाई अड्डे हैं। इस प्रकार कुल मिलाकर इनकी संख्या 34 होती है।

आपको अवगत करा दें कि अभी हाल ही में जो गोवा में एयरपोर्ट का उद्घाटन हुआ है जिसकी सेवा 5 जनवरी से शुरू हो चुकी है, अगर इसे शामिल कर लिया जाए तो कुल संख्या 35 होती है। आगे सभी भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों की सूची इस प्रकार है,,,,

SSC GD भर्ती 2024 

इस लिस्ट में बोल्ड किये गये नाम परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

भारत के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे सूची । Airports In India List in Hindi

1.इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डानई दिल्लीदिल्ली
2.सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डासूरतगुजरात
3.सरदार बल्लभबाई बटेल हवाई अड्डाअहमदाबादगुजरात
4.शेख उल अलम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाश्री नगरजम्मू कश्मीर
5.बाबा साहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डानागपुरमहाराष्ट्र
6.छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डामुंबईमहाराष्ट्र
7.सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाजयपुरराजस्थान
8.लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डावाराणसीउत्तर प्रदेश
9.चौधरी चरण सिंह अंरराष्ट्रीय हवाई अड्डालखनऊउत्तर प्रदेश
10.जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डापटनाबिहार
11.गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डागयाबिहार
12.गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाअमृतसरपंजाब
13.शहीद भगत सिंह हवाई अड्डाचंडीगढ़पंजाब
14.महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डाहिसारहरियाणा
15.देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाइंदौरमध्य प्रदेश
16.मंगलौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डामंगलौरकर्नाटक
17.केंपागौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाबैंगलुरूकर्नाटक
18.राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाहैदराबादतेलंगाना
19.बागडोगरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डासिलीगुड़ीपश्चिम बंगाल
20.नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डाकोतकाताप0 बंगाल
21.लोकप्रिय गोपीनाथ बोर्दोलोई हवाई अड्डागुवाहाटीअसम
22.बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाभुवनेश्वरउड़ीसा
23.कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाकन्नूरकेरल
24.कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाकोझीकोडकेरल
25.त्रिवेन्द्रम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डातिरूअनंतपुरमकेरल
26.कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाकोच्चिकेरल
27.तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डातिरुचिरापल्लीतमिलनाडु
28.चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाचेन्नईतमिलनाडु
29.कोयंबटूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाकोयंबटूरतमिलनाडु
30.मदुरई इंटरनेशनल एयरपोर्टमदुरईतमिलनाडु
31.वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डापोर्ट ब्लेयरअंडमान निकोबार
32.मनोह पारिकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डामोपागोवा
33.डाबोलिम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाडाबोलिमगोवा
34.महाराजा बीर विक्रम किशोर माणिक्य हवाई अड्डाअगरतलात्रिपुरा
35.बिरसा मुंडा हवाई अड्डारांचीझारखण्ड
36.इंफाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाइंफालमणिपुर

 

इसके अलावा भारत में अन्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भी हैं, लेकिन उनके नाम उनके शहर के नाम पर ही रखे गए हैं, इसलिए वह आसानी से याद किए जा सकते हैं और इनसे प्रश्न भी बहुत कम पूछे जाते हैं।

Bharat Ke pramukh Hawai Adde
Bharat Ke pramukh Hawai Adde

रेड डाटा बुक के अनुसार भारत में लुप्तप्राय जानवर

FAQ  Related Bharat Ke pramukh Hawai Adde-भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

 

प्रश्न-सुभाष चंद्र हवाई अड्डा कहां है?

यह हवाई अड्डा पश्चिम बंगाल की कोलकाता शहर में स्थित है।

प्रश्न-जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा कौन से शहर में है?

यह हवाई अड्डा बिहार की राजधानी पटना में स्थित है।

प्रश्न-लखनऊ में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम क्या है?

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

प्रश्न-गोपीनाथ बारदोलोई हवाई अड्डा कहां है?

यह हवाई अड्डा असम के गुवाहाटी शहर में स्थित है।

प्रश्न-देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां पर स्थित है?

अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित है।

भारत के प्रमुख दर्रे

प्रश्न-लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उत्तर प्रदेश के किस शहर में स्थित है?

लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डा यूपी के वाराणसी शहर में स्थित है।

प्रश्न-भारत में कुल कितने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं ?

वर्तमान भारत में इस समय कुल 29 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

प्रश्न-भारत के किस राज्य में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं?

भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होने वाले हैं।

प्रश्न-भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा कौन सा है?

दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा चार रनवे वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है।

प्रश्न-भारत के किस राज्य में चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं?

तमिलनाडु

प्रश्न-भारत का सबसे छोटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम क्या है?

बलजेक हवाई अड्डा भारत का सबसे छोटा एयरपोर्ट है।

प्रश्न-भारत का सबसे पुराना हवाई अड्डा कौन सा है?

जुहू एरोड्रम, जो मुंबई में स्थित है विशेषण 1928 में स्थापित किया गया था।

प्रश्न-भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कौन सा है?

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा,भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यह 13 मार्च 2008 को हैदराबाद के शमशाबाद शहर में स्थापित किया गया।

Leave a comment