Bharat Ke Udyog । भारत में उद्योगों का विकास एवं संरचना

उद्योग किसे कहते हैं?

किसी भी विशेष स्थान पर अधिक मात्रा में किसी तरह के सामान/उत्पाद(Product) का निर्माण भारी मात्रा में होता है,ऐसे व्यवसाय को उद्योग कहा जाता है। बड़े उद्योगों के कारण अच्छी गुणवत्ता वाला सामान(Product) कम मूल्य पर उपलब्ध हो जाता है। जिससे आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधार होता है और जीवन शैली काफी सुविधाजनक हो जाती है।
भारत एक कृषि प्रधान देश है परन्तु भारत वर्ष की जीडीपी में भारत के उद्योगों का बहुत बड़ा हिस्सा है। भारत में काफी उद्योग धंधे हैं पर हम केवल प्रमुख उद्योगों के बारे में बात करेंगे।

भारत के उद्योग (Bharat Ke Udyog)

भारत औद्यौगिक राष्ट्र नहीं है। हम जानते हैं कि हमारा भारत एक कृषि प्रधान देश है। फिर भी Bharat Ke Udyog यहाँ की अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख आधार है। वर्तमान  में भारत में कई बड़े-बड़े उद्योग स्थापित हैं , उनमें से कुछ इस प्रकार है, जिनका विवरण आगे दिया जा रहा है—-

सूती वस्त्र उद्योग , जूट उद्योग ,चीनी उद्योग ,सीमेंट उद्योग ,कागज उद्योग, रासायनिक उर्वरक उद्योग ,जलयान निर्माण उद्योग, वायु निर्माण उद्योग, मोटर गाड़ी उद्योग ,दवा निर्माण उद्योग ,शिक्षा उद्योग, अभियांत्रिकी उद्योग ,रेल उपकरण उद्योग ,ऊनी वस्त्र उद्योग ,बिजली के समान ,टेलीफोन उद्योग, रेशम उद्योग, चर्म उद्योग।

आज हम Bharat Ke Udyog के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। तो जलिए शुरू करते हैं—

एल्युमिनियम उद्योग

अल्युमिनियम का पहला कारखाना सन् 1937 में भारत के पश्चिम बंगाल आसनसोल के पास जेके नगर में बनाया गया।

हिंदुस्तान अल्युमिनियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HINDALKO) की स्थापना 1958 में यूपी के रेणुकूट में हुई थी

अल्युमिनियम उत्पादन में भारत का विश्व में आठवां स्थान है।

भारत के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

प्रमुख भारतीय एल्युमिनियम कंपनियाँ

कंपनी का नाम प्रमुख केन्द्र सहायक देश
BALCO कोरबा (छत्तीसगढ़) सोवियत संघ
NALCO दामनजोड़ी, अंगुल (ओड़ीसा) फ्रांस
HINDALCO रेणुकूट(उ0प्र0), रायगढ़(ओड़िसा),मूरी(राँची) अमेरिका
MALCO चेन्नई,सलेम(तमिलनाडु),मेट्टूर इटली
VEDANTA झारसुगुड़ा(ओड़ीसा) जर्मनी
INDALCO मूरी(झारखण्ड),जेके नगर(प0बंगाल),अलवाय(केरल) कनाडा

 

Bharat Ke Udyog

 सूती वस्त्र उद्योग

आधुनिक ढंग से सूती वस्त्र का पहला कारखाना 1818 ई में कोलकाता के निकट 4th ग्लोस्टर में की गई

इस उद्योग में सबसे सफल राज्य गुजरात तथा महाराष्ट्र है और अन्य राज्य जैसे पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश ,तमिलनाडु ,आंध्र प्रदेश ,केरल ,up।

देश का पहला सफल सूती वस्त्र उद्योग का कारखाना 1854 ईस्वी में मुंबई के कावासाजी डावर में खोला गया

भारत की सूती वस्त्र की राजधानी मुंबई है

उत्तर भारत का मैनचेस्टर कानपुर है

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कोयंबटूर को कहा जाता है

भारत का बोस्टन अहमदाबाद को कहा जाता है

रोजगार देने की दृष्टि से कृषि के बाद वस्त्र उद्योग सबसे बड़ा क्षेत्र है

जूट उद्योग

सोने का रेशा के नाम से दुनिया भर में मशहूर है इसके उत्पादन में भारत प्रथम देश है

इसका प्रथम कारखाना रिश्रा नमक स्थान जो की कोलकाता में 1855 ई में हुआ

1954 में अंतर्राष्ट्रीय जूट संगठन की स्थापना हुई मुख्यालय ढाका में है

चीनी उद्योग

भारत में चीनी उद्योग,सूती वस्त्र उद्योग के बाद दूसरा सबसे बड़ा कृषि पर निर्भर उद्योग है। इस उद्योग से कई प्रकार के उप-उत्योगों को विकसित करने की क्षमता रखता है। सन् 1950-51 में भारत में चीनी मिलों की कुल संख्या 138 थी।

चीनी के उत्पादन में महाराष्ट्र प्रथम स्थान पर है, महाराष्ट्र में चीनी मिलों की संख्या (134) अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है।

विश्व में चीनी के उत्पादन में ब्राजील देश पहले पायदान पर है जबकि भारत दूसरे नम्बर पर आता है। भारत चीनी की खपत के मामले में विश्व में पहले स्थान पर है।

भारत में पहली चीनी मिल सन् 1903 ईस्वी में बिहार में स्थापित हुई थी।

सीमेंट उद्योग

पूरे विश्व में पहली बार सीमेंट का निर्माण सन 1824 ईस्वी में ब्रिटेन के पोर्टलैंड नामक स्थान में हुई थी

इंडिया में आधुनिक रूप से सीमेंट बनाने का कारखाना 1904 में मद्रास में लगाया जो असफल रहा।

एसोसिएट सीमेंट कंपनी लिमिटेड (ACC) की स्थापना सन 1936 ई में की गई।

सीमेंट उद्योग के प्रमुख केन्द्रों की सूची

मध्य प्रदेश सतना,जबलपुर,कटनी,मैहर,रतलाम,नीमच
छत्तीसगढ़ जामुल,मम्धार,दुर्ग
आंध्र प्रदेश कृष्णा,गुंटर, विशाखापत्तनम,कुर्नुल,विजयवाड़ा
उत्तर प्रदेश डल्ला,चुनार,चुर्क
ओड़ीसा हीराकुंड,राजगंगपुर
बिहार डालमियानगर,कल्याणपुर,बंजारी
तमिलनाडु डालमियापुरम,थलैयुथु,तुलुकापपट्टी
कर्नाटक शाहबाद,भद्रावती,गुलबर्गा,बगलकोट
झारखंड सिंदरी,जपला,खेलारी,चाईबासा
असम बोकाजन
राजस्थान चुरू,चित्तौड़गढ़,उदयपुर,लखेरी
गुजरात पोरबंदर,सिक्का,जामनगर,वेरावल
जम्मू कश्मीर बुयान,बुसोली

 

SSC GD Constable Bharti 2024 के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

कागज उद्योग

भारत में कागज का सबसे सफल कारखाना सन 1879 ईस्वी में लखनऊ में लगाया गया।

सबसे जरूरी बात मध्य प्रदेश के नेपानगर में अकबरी कागज तथा होशंगाबाद में नोट छापने का कागज बनाया जाता है जो की सरकारी कारखाना है।

रासायनिक उर्वरक उद्योग

अपने देश में सुपर फास्फेट उर्वरक का प्रथम कारखाना 1906 ई में रानीपेट तमिलनाडु में लगाया गया

मैसूर केमिकल एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी कर्नाटक के बैलगुला में 1944  को लगाया गया।

इंडिया पोटाश उर्वरक के लिए पूरी तरह आयत पर निर्भर है।

भारतीय उर्वरक निगम की स्थापना 1951 ई में हुई इसके तहत एशिया का सबसे बड़ा उर्वरक संयंत्र सिंदरी में   स्थापित है।

प्रमुख रासायनिक उर्वरक उत्पादक राज्यों की सूची

बिहार बरौनी
झारखंड सिंदरी
पश्चिम बंगाल हल्दिया,खारदाह,बर्नपुर
तमिलनाडु रानीपेट,नवेली,कोयम्बटूर,अवाड़ी,तुतिकोरिन,ईन्नौर
गुजरात भावनगर,बड़ोदरा,कंडला
आंध्र प्रदेश मौआअली,रामागुंडम,विशाखापत्तनम
छत्तीसगढ़ भिलाई,कोरबा

 

 

जलयान निर्माण उद्योग

इंडिया में इसका प्रथम कारखाना सन 1941 में सिंधिया स्टीम नेवीगेशन कंपनी द्वारा विशाखापट्टनम में स्थापित किया गया।

Bharat Ke Udyog पर अन्य कंपनियाँ

  • गोड्डिनरीज वर्कशॉप लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल
  • गोवा शिपयार्ड लिमिटेड गोवा
  • मजगांव डाक लिमिटेड मुंबई महाराष्ट्र

वायुयान निर्माण उद्योग

इंडिया में वायुयान निर्माण का प्रथम कारखाना बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरक्राफ्ट कंपनी लिमिटेड के नाम से जाना जाता है आज बेंगलुरु में ही इसकी पांच शाखाएं हैं

मोटरगाड़ी उद्योग

इसको विकास उद्योग के नाम से जाना जाता है

इस उद्योग की निम्न इकाइयां है

हिंदुस्तान मोटर्स कोलकाता

प्रीमीयर ऑटोमोबाइल्स लिमिटेड मुंबई ,सनराइज इंडस्टरीज बैंगलोर, मारुति उद्योग लिमिटेड गुड़गांव ,हरियाणा    महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड पुणे,टाटा इंजीनियरिंग जमशेदपुर।

दवा निर्माण उद्योग

प्रमुख स्थान ब्रो — दिल्ली, मुंबई ,कानपुर, हरियाणा ,पिंपरी, मथुरा ,अहमदाबाद ,ऋषिकेश  आदि

शीशा उद्योग

इस उद्योग का विकास मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र तमिलनाडु राज्य में देखा जा सकता है

फिरोजाबाद तथा शिकोहाबाद भारत के सबसे महत्व शीशा उत्पादक उद्योग है

  रेल उपकरण उद्योग

चितरंजन पश्चिम बंगाल रेल के इंजन बनाने का सबसे पुराना कारखाना है इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 को चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के नाम से हुई

डीजल से चलने वाले इंजनों का निर्माण वाराणसी में होता है

आईआईटी रुड़की में देश किस सबसे पहले रेलवे इंजन थॉमसन को बनाया गया

रायबरेलीup  व कचरापारा में रेलवे कोच फैक्ट्री की शाखाएं हैं

  ऊनी वस्त्र उद्योग

ऊनी वस्त्र का पहला कारखाना 1876 में कानपुर में लगाया गया। पंजाब में लुधियाना जालंधर,धारीवाल,अमृतसर ,इस उद्योग के महत्वपूर्ण केंद्र है

ब्रिटेन ,यूएसए ,कनाडा,जर्मनी आदि देश भारतीय कालीनों के शौकीन है

ऊनी वस्त्र के प्रमुख केन्द्र

कर्नाटक बंगलुरू,मैसूर
जम्मू कश्मीर श्रीनगर
उत्तर प्रदेश आगरा,मुजफ्फरपुर, मिर्जापुर,शाहजहांपुर
राजस्थान जयपुर,बीकानेर,भीलवाडा,जोधपुर

 

बिजली का सामान

भोपाल हरिद्वार रामचंद्रपुरम तिरुचिरापल्ली कोलकाता बिजली की समान बनाने के महत्वपूर्ण केंद्र है

इसमें इतना काफी है

टेलीफोन के बैंगलोर एवं रूपनारायणपुर में उद्योग है

रेशम उद्योग

भारत एक ऐसा देश है जहां शहतूत,तेरी, तसर , मूंगा सभी चार किस्म की रेशम मिलती हैं

कर्नाटक देश में  में 56 परसेंट रेशमी धागा बनाया जाता है जोकि मलबेरी रेशम से बनाया जाता है

रेशम उत्पादन में आंध्र प्रदेश 35 परसेंट भाग देता है

इंडिया चीन के बाद विश्व का द्वितीय रेशम उत्पादक देश है

चर्म उद्योग

कानपुर चर्म उद्योग का सबसे बड़ा केंद्र है यहां जूते बहुत अधिक संख्या में बनते हैं

मुख्य केंद्र कानपुर आगरा मुंबई कोलकाता पटना बेंगलुरु है

भारत के प्रमुख दर्रे

Bharat Ke Udyog
Bharat Ke Udyog

लोह इस्पात उद्योग

इंडिया में पहले लोह इस्पात कारखाना 1874 ईस्वी में बराकर नदी के किनारे आसनसोल नामक स्थान पर हुआ था जिसका नाम बंगाल आयरन वर्क्स (BIW)था।

जमशेद जी टाटा द्वारा स्थापित देश का सबसे बड़ा पैमाने का कारखाना 1907 में बिहार के स्वर्णरेखा नदी की तट पर साक्षी नामक स्थान पर किया था

1:स्वतंत्रता के पहले स्थापित लोह उद्योग

भारतीय लोह इस्पात कंपनी

इसकी स्थापना 1918 में पश्चिम बंगाल के दामोदर नदी में हीरापुर नामक स्थान में हुई थी

विश्वेश्वरैया आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड (VISCL)

1923 में मैसूर के भद्रावती नमक स्थान में हुआ था

स्टील कारपोरेशन ऑफ़ बंगाल

स्थापना 1937 बर्नपुर पश्चिम बंगाल में हुआ

2: स्वतंत्रता के बाद स्थापित लोग कारखाने

भिलाई इस्पात संयंत्र

स्थापना 1955 मध्य प्रदेश के भिलाई में हुआ सोवियत संघ की सहायता से चालू किया गया

हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड राउरकेला

1959 में स्थापना की गई पश्चिम जर्मनी की सहायता से

हिंदुस्तान स्टील लिमिटेड दुर्गापुर

स्थापना 1956 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर नामक स्थान में ब्रिटेन की सहायता

बोकारो स्टील प्लांट

इसकी स्थापना 1964 ईस्वी में बिहार  अब झारखंड के बोकारो नामक स्थान पर सोवियत संघ की सहायता से किया गया।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL)

इसमें दो करोड़ की पूंजी के साथ कई उद्योगों को मिलाकर चलाया गया

स्पंज आयरन के उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है विश्व में

लाह उत्पादन में भारत चौथ विश्व में चौथे स्थान पर

भारत में लौह इस्पात उद्योग का सारणिक विवरण
कंपनी का नाम
लौह अयस्क प्राप्ति का स्थान
स्थान
TISCO
नोआमुंडी की खान(झारखण्ड),उड़ीसा के गुरूमहिसानी एवं बादाम पहाड़ (मयूरभंज)
जमशेदपुर(झारखंड)
भिलाई लौह व इस्पात संयंत्र (रूस के सहयोग से स्थापित)
डल्ली राजहरा
छत्तीसगढ़
भारतीय लौह व इस्पात संयंत्र
सिंहभौम (झारखण्ड)
बर्नपुर (प0बंगाल)
विश्वेश्वरैया लौह इस्पात संयंत्र
बाबाबुदान पहाड़ी (केम्मनगंडी,कर्नाटक)
भद्रावाटी (कर्नाटक)
दुर्गापुर (ब्रिटेन के सहयोग से स्थापित)
नोआमंडी
पश्चिम बंगाल
राउरकेला (जर्मनी के सहयोग से स्थापित)
क्योंझर
ओड़ीसी
सलेम इस्पात संयंत्र
बाबाबुदान पहाड़ी
तमिलनाडु
पारादीप इस्पात संयंत्र
क्योंझर
ओड़ीसा

 

FAQ Related Bharat Ke Udyog 

भारत के 08 प्रमुख उद्योग कौन-कौन से हैं?

  • कोयला उद्योग,प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद,कच्चा तेल, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली उद्योग

भारत का प्रथम उद्योग कौन सा है?

  • भारत में कुटीर उद्योग बहुत पुराने समय से प्रचलन में हैं।

भारत का सबसे छोटा उद्योग कौन सा है?

  • हथकरघा उद्योग

भिलाई लौह इस्पात संयंत्र की स्थापना में किस देश की सहायता मिली है?

  • रूस द्वारा

डीजल लोकोमोटिव Factory कहां स्थापित है?

  • वाराणसी में

बरौनी किस उद्योग के लिए प्रसिद्द है?

  • तेल शोधन उद्योग के लिए

 

Leave a comment