Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi । भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक-दोस्तों भारतीय रिजर्व बैंक हमारे देश की अर्थव्यवस्था हमेशा ध्यान में रखते हुए कार्य करता है। इसे बैंकों का बैंक भी कहा जाता है क्योंकि यह सारी बैंकों के बैंक खातों का जानकारी अपने पास रखता है। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया पर हमारा देश का इकोनामी निर्भर करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi ?

दोस्तों यह एक ऐसा सवाल है जिसके बारे में आपको अगर पता नहीं है तो जान लेनी चाहिए क्योंकि अधिकतर कंपटीशन परीक्षाओं में रिजर्व से जुड़ी कई सवाल पूछी जाती है और इसमें यह सवाल काफी अहम है कि इसकी स्थापना कब हुई थी।

ऐसे में अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है क्योंकि इस लेख में हमने आपको Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi और भारतीय रिजर्व बैंक काम कैसे करता है से जुड़ी कई बातों को बताया है। तो चलिए इस लेख को शुरू करते हैं और भारतीय रिजर्व बैंक के स्थापना के बारे में विस्तार से जानते हैं।

भारतीय संविधान से जुड़े 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना। Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi 

भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है, जिसे शॉर्ट में आरबीआई के नाम से जाना जाता है। यह रिजर्व बैंक भारत के सभी बैंकों का संचालन करता है और यह बैंक भारत की अर्थ व्यवस्था को भी नियंत्रित करता है।

आरबीआई की स्थापना में बाबा साहेब अंबेडकर ने अहम भूमिका निभाई है। इनके द्वारा प्रदान किए गए दिशानिर्देशक सिद्धांत के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक बनाई गई थी।

बैंक की कार्यशैली को 1926 में बाबा साहेब ने हिल्‍टन यंग कमीशन के सामने रखा था और ब्रिटिश की वैधानिक सभा ने इसे कानून का स्वरूप देते हुए 1934 में भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम नाम दिया था। लेकिन आरबीआई की स्थापना अभी से 84 वर्ष पहले 1

अप्रैल सन् 1935 को कोलकाता में हुई थी। फिर 1937 में आरबीआई को स्थायी रूप से मुंबई लाया गया। पहले आरबीआई एक निजी बैंक था, लेकिन 1949 से यह भारत सरकार का औधोगिक संस्था बन गया है जिसका कुल मुद्रा भंडार करीब 588.30 अरब डॉलर है।

Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi
Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi

रिजर्व बैंक की स्थापना में बाबासाहेब अंबेडकर की भूमिका।

भारतीय रिज़र्व बैंक जिसे रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया आरबीआई भी कहा जाता है, भारत का केंद्रीय बैंक है। यह बैंक भारत के सभी बैंकों का संचालक है तथा भारत की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करता है।

बाबासाहेब अंबेडकर ने भारत की रिजर्व बैंक की स्थापना में बहुत ही अहम भूमिका निभाई है। 1930 में पूरे विश्व में भीषण आर्थिक मंदी चल रही थी। ब्रिटिश सरकार के सामने भी गंभीर चुनौतियां थी।

खासकर उपनिवेशों में जहां आजादी की मांग जोर पकड़ती जा रही थी, वहां सरकार की पकड़ को बनाए रखने के लिए स्थानीय समस्याओं का समाधान आवश्यक था। समस्याओं के मूल में कुछ वैश्विक मंदी का हाथ था और कुछ स्थानीय रोजगारों के उजड़ जाने से आई उत्पन्न मंदी का।

अगस्त 1925 में ब्रिटिश सरकार ने भारत की मुद्रा प्रणाली का अध्ययन करने के लिए रॉयल कमिशन इंडियन करंसी एंड फाइनेंस का गठन किया, जिसे हिल्टन यंग कमीशन के नाम से भी जाना जाता है।

इस आयोग ने समस्या के समाधान के लिए एक बैठक बुलाई। बैठक में हिस्सा लेने के लिए 40 विद्वानों को आमंत्रित किया गया था। उनमें डॉक्टर अंबेडकर भी थे।

इस कमीशन के सामने बाबा साहब ने दी हुई थीसिस प्रॉब्लम रुपी इट्स ओरिजिन एंड सॉल्यूशंस में उनके द्वारा प्रदान किए गए दिशा निर्देशों या निर्देशक सिद्धांतों के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक बनाई गई थी। बाबा साहब बहुत विद्वान अर्थशास्त्री थे।

उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र की डॉक्टरेट हासिल की थी। एक बात बाबा साहब के अर्थशास्त्र के ज्ञान की साक्ष्य देती है। जब बाबा साहब हिल्टन यंग कमीशन आयोग के समक्ष उपस्थित हुए तो वहां मौजूद प्रत्येक सदस्य के हाथों में उनकी लिखी किताब इवोल्यूशन ऑफ पब्लिक फाइनेंस इन ब्रिटिश इंडिया की प्रतियां थी।

Up Police gk Questions in hindi

भारतीय रिजर्व बैंक के कार्य 

भारतीय रिजर्व बैंक के पांच कार्य लिखिए

आरबीआई को बैंकों का बैंक भी कहा जाता है। आरबीआई करंसी नोट जारी करता है और जब जरूरत हो तो बाजार में पैसों की सप्लाई बढ़ा देता है। रेपो रेट तय करता है। Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को की गई थी।

आरबीआई का हेडक्वार्टर यानी केंद्रीय कार्यालय वह कार्यालय है जहां गवर्नर बैठते हैं और जहां नीतियां निर्धारित की जाती हैं। यह सरकारों का बैंकर है और सभी बैंकों के बैंक खाते रखता है। इसलिए इसे बैंकों का बैंक कहा जाता है।

अगर गवर्नमेंट डिसाइड करती है कि नई करंसी आएगी, तब आरबीआई एक्शन में आता है। आरबीआई करंसी नोट जारी करता है और इन्हें रेग्युलेट भी करता है। सरकार हर नोट को छपवाने के लिए उसके बराबर का सोना या संपत्ति आरबीआई के पास जमा करती है।

तब आरबीआई उसके मूल्य के बराबर नोट छापता है। हर नोट पर गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं। नए नोट छापेखाने से आरबीआई के दफ्तर, वहां से करेंसी चेस्ट में और फिर बैंकों की शाखाओं में पहुंचते हैं।

पुराने और सड़े गले नोट को रद्द करने का अधिकार भी आरबीआई के पास ही है। आरबीआई समय समय पर महंगाई और ब्याज दरों की समीक्षा करता है। गवर्नर की अध्यक्षता में छह सदस्यों की समिति रेपो रेट तय करती है यानी वह दर जिस पर बैंकों को कर्ज दिया जाता है।

इसके बाद ही बैंक ग्राहकों के लिए ब्याज दरें तय करते हैं। यानी आप और हम जो होम लोन, ऑटो लोन लेते हैं, उसकी चाबी आरबीआई के पास है। यह केंद्र और राज्य सरकारों के लिए बैंकर का काम करता है।

यानी उनके लिए गवर्नमेंट सिक्योरिटीज खरीदता है, बेचता है। सिस्टम में कितनी नकदी यानी कितना कैश रखना है, यह भी तय करता है। जब बाजार में कैश की कमी हो जाती है तो बाजार में पैसों की सप्लाई बढ़ा देता है।

विदेशी विनिमय दर को स्थिर रखने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी मुद्राओं को खरीदता है, बेचता है और देश के विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा भी करता है। मतलब देश में डॉलर की कमी ना हो इसका ध्यान भी आरबीआई को ही रखना होता है। बैंकों और बैंकिंग सिस्टम में कोई फर्जीवाड़ा न हो, लोगों के पैसे सुरक्षित रहें, इसके नियम कायदे भी तय करने होते हैं।

Cumputer GK Questions in Hindi

निष्कर्ष:भारतीय रिजर्व बैंक

दोस्तों ऊपर दिए गए लेख में हमने आपको भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी इससे जुड़ी सारी जानकारी विस्तार से बताया है। अगर आप भी Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को ध्यान से पूरा पढ़े। उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा बताई गए सभी जानकारी आपको पसंद आई होंगे, इस लेख को पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

Bharatiya Reserve Bank Ki Sthapna Kab Hui Thi Related FAQ’S 

प्रश्न-आरबीआई का पूरा नाम बताइए?

आरबीआई का पूरा नाम रिजर्व बैंक आफ इंडिया Reserve Bank of India है।

प्रश्न-Reserve Bank of India (RBI) की स्थापना कब और कहां हुई थी?

रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 ईस्वी में कोलकाता में की गई।

प्रश्न-भारत का केंद्रीय बैंक किस बैंक को कहा जाता है?

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (आरबीआई)

प्रश्न-भारत के समस्त बैंकों का संचालन कौन करता है?

Reserve Bank of India (RBI)

प्रश्न-भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) का मुख्यालय कहां है?

रिजर्व बैंक का मुख्यालय मुंबई में है।

प्रश्न-1 रूपये के नोट पर हस्ताक्षर किसके द्वारा किया जाता है?

वित्त सचिव।

प्रश्न-भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति किसके सलाह पर प्रधानमंत्री द्वारा किया  जाता है?

वित्त मंश्री की सलाह पर।

प्रश्न- भारतीय रूपये के नोट पर कितनी भाषाओं में नोट का मूल्य अंकित होता है?

15 भाषाओं में। 

प्रश्न-भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी?

RBI की स्थापना हिल्टन यंग कमीशन की सिफारिशों के आधार पर की गयी।

प्रश्न-भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का राष्ट्रीयकरण कब किया गया था?

RBI का राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी सन् 1949 ई0 में किया गया था।

प्रश्न- भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर

रिजर्व बैंक के वर्तमान गवर्नर श्री शक्तिकान्त दास (Shaktikant Das) है।

प्रश्न- भारतीय रिजर्व बैंक का पुराना नाम

RBI का पुराना नाम सेंट्रल बैंक आफ इण्डिया था।

 

Leave a comment