Bharat Ke Pramukh Bandargah । भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों की सूची

साथियों आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको भारत के प्रमुख बंदरगाह (important ports of India) के बारे में विस्तार से बताने वाला हूं।

हमारा भारत देश एक विशाल देश है जिसके तट रेखा की लंबाई करीब 7516.6 किलोमीटर है। जिसमें Bharat Ke Pramukh Bandargah, 5422 किलोमीटर की दूरी मुख्य भूमि की तट रेखा जबकि 2094 किलोमीटर द्वीप क्षेत्रों की तट रेखा है।

प्राचीन काल से ही भारत का विदेशी व्यापार समुद्र के रास्ते से होता चला आ रहा है और आज भी भारत का विदेशी व्यापार करीब 95% समुद्री रास्तों से ही होता है।

समुद्र के रास्तों से व्यापार करने के लिए किसी भी देश में बंदरगाहों का होना अति आवश्यक है। बंदरगाहों को भारत के आयात और निर्यात की रीड की हड्डी भी कहा जाता है। भारत की आर्थिक स्थिति को बढ़ाने व व्यापारिक क्षमता को मजबूत करने में बंदरगाहों का बहुत योगदान है।

बंदरगाह क्या होता है? Bharat Ke Pramukh Bandargah.

समुद्र के किनारे पर बनाई गई है ऐसी सुविधा जिसमें समुद्री जहाज यात्री और कार्गो को लोड और डिस्चार्ज करने के लिए प्रयोग करते हैं, बंदरगाह कहा जाता है।

जो बंदरगाह गहरे पानी में बनाए जाते हैं उनमें जहाज के भूमि तक आने और खड़े होने का प्रबंध होता है जबकि जहां पानी ज्यादा गहरा नहीं होता है वहां जहाज को भूमि से कुछ दूरी पहले खड़ा किया जाता है और दूसरी छोटी-छोटी नौकाओं द्वारा सामान को और यात्रियों को भूमि तक लाया जाता है।

भारत के प्रमुख बंदरगाहों की सूची

भारत के समस्त बंदरगाह नौ राज्यों में स्थित है। यह राज्य इस प्रकार हैं- तमिलनाडु ,कर्नाटक, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा आंध्र प्रदेश

भारत के 13 बंदरगाह बड़ी संख्या में कंटेनर और कार्गो यातायात में प्रमुख भूमिका निभाते हैं। भारत के पश्चिमी तट पर स्थित बंदरगाहों के नाम इस प्रकार हैं-मंगलौर बंदरगाह, कांडला बंदरगाह, मुंबई बंदरगाह, मोर्निगाओ बंदरगाह, जेएनपीटी और कोचीन बंदरगाह

भारत के पूर्वी तट पर स्थित बंदरगाहों के नाम इस प्रकार है-विशाखापट्टनम तूतीकोरिन परदीप चेन्नई कोलकाता और एन्नोर

68% हिस्सेदारी के साथ इंदौर बंदरगाह एक सार्वजनिक कंपनी के रूप में पंजीकृत है। पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह अंडमान और निकोबार महाद्वीप में स्थित है। भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह, मुंबई बंदरगाह है।

भारतीय संविधान के 100 महत्वपूर्ण प्रश्न

भारत में 13 प्रमुख बंदरगाह है—

Bharat Ke Pramukh Bandargah
Bharat Ke Pramukh Bandargah

भारत के 13 प्रमुख बंदरगाहों की सूची । list of 13 Major ports in India in Hindi

क्रम संख्या बंदरगाह स्थान समुद्र तट या खाड़ी
1. कांडला बंदरगाह गुजरात में कच्छ की खाड़ी
2. मुंबई बंदरगाह महाराष्ट्र में अरबसागर
3. जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह(न्हावाशेवा बंदरगाह) महाराष्ट्र में अरबसागर
4. मुर्मुंगाव बंदरगाह गोवा में गोवा
5. मंगलौर बंदरगाह कर्नाटक में अरब सागर
6. कोचीन बंदरगाह केरल में अरबसागर
7. कोलकाता बंदरगाह बंगाल में हुगली नदी
8. पारादीप बंदरगाह उड़ीसा में बंगाल की खाड़ी
9. विशाखापट्टनम बंदरगाह आंध्र प्रदेश में बंगाल की खाड़ी
10. एन्नोर बंदरगाह तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी
11. चेन्नई बंदरगाह तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी
12. तूतीकोरिन बंदरगाह तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी
13. पोर्ट ब्लेयर बंदरगाह अंडमान और निकोबार दीप समूह में बंगाल की खाड़ी

 

मुंबई बंदरगाह- महाराष्ट्र

मुंबई बंदरगाह क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह पोर्ट 46.3 हेक्टर के क्षेत्र में फैला हुआ है। 8000 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना बंदरगाह है जो सन 1873 से परिचालन में है। निम्न कर्ण की वजह से मुंबई बंदरगाह को भारतीय बंदरगाहों में सबसे अच्छे स्थानों में से एक कहा जाता है।

यह पश्चिमी तटीय क्षेत्र के बीच में स्थित है। कोंकण की मुख्य भूमि इसकी सुरक्षा करती है यह बंदरगाह 400 वर्ग किलोमीटर का प्राकृतिक गहरे पानी का बंदरगाह है।

पूर्वी तरफ से एवं पश्चिम दिशा से मुंबई द्वीप रक्षा करता है।

यह भारत का सबसे बड़ा बंदरगाह है यह बंदरगाह 10 से 12 मीटर गहरा है जिस कारण बड़े जहाज को आसानी से आने-जाने में मदद मिलती है। यह बंदरगाह प्राकृतिक सुरक्षा से भरपूर है जो साल भर शिपिंग के लिए आश्रय प्रदान करती है।

यह बंदरगाह मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे से संपर्क में है। इस बंदरगाह पर 32 बर्थ है और रिफिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। मुंबई बंदरगाह हर प्रकार की कार्गो को संभाल सकता है इसलिए इसे बहुत देसी कोष के रूप में भी जाना जाता है।

मुंद्रा बंदरगाह- गुजरात

यह भारत का सबसे व्यस्ततम बंदरगाह है। मुंद्रा बंदरगाह 5.7 मिलियन यूनिट कार्गो को संभालने के लिए सन 2020-21 में बनाया गया था। मुंद्रा बंदरगाह का संचालन और रखरखाव अदानी पोर्ट एवं स्पेशल इकोनामिक जोन लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।

यह बंदरगाह भारत के पश्चिमी तट बनाया गया है। यह बंदरगाह अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाहों को संपर्क प्रदान करते हुए उत्तरी भीतरी इलाकों में रेलवे और सड़क मार्ग का संपर्क भी प्रदान करता है जिससे व्यापार व यातायात में सुविधा होती है।

गुजरात का यह बंदरगाह शिपिंग और बड़े आकार के कार्गो जैसे उर्वरक मशीनरी खनिज स्टील और कृषि सामान में माहिर है। मुंद्रा बंदरगाह दुनिया के सबसे बड़े कोयला आया टर्मिनल के रूप में कार्य कर रहा है। इस बंदरगाह में कवर किए गए बड़े-बड़े भंडारण क्षेत्र हैं जो मानसून के मौसम में कार्गो को सुरक्षित रखने के लिए सहायक होते हैं।

कोलकाता बंदरगाह- पश्चिम बंगाल

यह बंदरगाह भारत का एकमात्र प्रमुख नदी बंदरगाह है इस बंदरगाह को आधिकारिक तौर पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह के नाम से जाना जाता है। कोलकाता का बंदरगाह समुद्र तल से करीब 203 किलोमीटर दूर बना हुआ है।

इस बंदरगाह का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा करवाया गया था। यह मीठे पानी का बंदरगाह है इसमें पानी की लवणता में कोई बदलाव नहीं होता है इस बंदरगाह के दो अलग-अलग डाक सिस्टम बनाए गए हैं–पहले हल्दिया डॉक कंपलेक्स है जो गहरे पानी का है और दूसरा कोलकाता डॉक है। यह बंदरगाह कोलकाता में हुगली नदी के तट पर बना हुआ है।

यह बंदरगाह भारतीय रेलवे के लिए टर्मिनल एजेंट के रूप में काम करता है। मजेरहुत रेलवे स्टेशन के माध्यम से इस बंदरगाह का भारत के पूर्वी रेलवे के साथ संपर्क स्थापित है।

यूपी पुलिस जीके 150+ अति महत्वपूर्ण प्रश्न

Bharat Ke Pramukh Bandargah Related FAQ’S

प्रश्न-भारत में वर्तमान में कितने बंदरगाह है?

उत्तर- 13 प्रमुख व दो सौ छोटे तथा मध्यम वर्ग के बंदरगाह हैं।

प्रश्न-भारत का सबसे बड़ा कौन सा बंदरगाह है?

उत्तर- जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह(न्हावाशेवा बंदरगाह)

प्रश्न-भारत का सबसे छोटा बंदरगाह का नाम क्या है?

उत्तर- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर भारत का सबसे छोटा बंदरगाह है।

प्रश्न-भारत का सबसे बड़ा आर्टिफिसियल बंदरगाह कौन सा है?

उत्तर- भारत का सबसे बड़ा कृत्रिम बंदरगाह चेन्नई बंदरगाह है।

प्रश्न-भारत का पहला नेचुरल बंदरगाह कौन सा है?

उत्तर- मुंबई भारत का पहला प्राकृतिक व सबसे बड़ा बंदरगाह है।

प्रश्न-भारत का प्रवेश द्वार के नाम से जाना जाने वाला बंदरगाह कौन सा है?

उत्तर- कोलकाता बंदरगाह को ।

Leave a comment