Bharat Ke Pramukh Bandh। भारत के प्रमुख बांधों की सूची

Bandh Kya Hai- पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा कहा गया था की बांध नए भारत के मंदिर हैं। भारत के विकास में विभिन्न बांध परियोजनाओं (Bharat Ke Pramukh Bandh ) का अपूर्ण योगदान है। इस पोस्ट के माध्यम से हम भारत के प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं (bharat ke pramukh bandh list) के बारे में चर्चा करेंगे। सबसे पहले हम बांधों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य जानेंगे उसके उपरांत समस्त बांधों की लिस्ट के बारे में जानेंगे।

यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह टॉपिक आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है जिससे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। तो आईए इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ते हैं।

बांध किसे कहते हैं? । What is Dam?

वह मानव निर्मित अवरोध जिससे किसी नदी के पानी को रोका जाए या इकट्ठा किया जाता है, बांध कहलाता है।

इनका मुख्य काम नदी के जल के प्रवाह को रोकने के उद्देश्य से किया जाता है। बांधों का निर्माण निम्न प्रकार के उद्देश्यों के लिए किया जाता है-बाढ़ नियंत्रण, विद्युत उत्पादन, सिंचाई आदि के लिए

इनका निर्माण मुख्यत किसी न किसी नदी पर किया जाता है। बाँध के पाश में एक जलाशय बनाया जाता है जिसमें नदी का पानी भंडारित किया जाता है। जिसका उपयोग बाढ़ नियंत्रण, बिजली उत्पादन, कृषि के लिए ताजे पानी का प्रबंध करने हेतु किया जाता है।

भारत बाँधों की संख्या के मामले में चीन और संयुक्त राज्य अमरेका (USA) के बाद तीसरे स्थान पर है।

बाँध (Dam) के पानी का उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है जो जलविद्युत (Hydroelectricity) के रूप में जाना जाता है।

इस प्रकार किसी भी बांध का निर्माण कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जाता है इसलिए विभिन्न बांध परियोजनाओं को बहुउद्देशीय परियोजनाएं (Multipurpose Project) कहा जाता है।

भारत के प्रमुख बांध सूची।List of dams of India

क्रम संख्या बांध परियोजना नदी स्थान(राज्य)
1. टिहरी बांध भागीरथी नदी उत्तराखंड
2. हीराकुंड बांध महानदी उड़ीसा
3. सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी गुजरात
4. उरई बांध झेलम नदी जम्मू कश्मीर
5. फरक्का बांध परियोजना हुगली नदी पश्चिम बंगाल
6. दुलहस्ते बांध चेनाव नदी जम्मू कश्मीर
7. बगलिहार बांध चेनाब नदी जम्मू कश्मीर
8. सलाल बांध परियोजना चेनाब नदी जम्मू कश्मीर
9. रणजीत सागर बांध तीन बंद रावि नदी जम्मू कश्मीर और पंजाब
10. पोंग बांध व्यास नदी पोंग बांध   व्यास नदी   हिमाचल प्रदेश
11. भाखड़ा नांगल बांध सतलज नदी हिमाचल प्रदेश और पंजाब
12. नाथपा झाकरी बांध सतलज नदी हिमाचल प्रदेश
13. रिहंद बांध रिहंद नदी उत्तर प्रदेश
14. धौली गंगा बांध धौली गंगा नदी उत्तराखंड
15. रानी लक्ष्मीबाई राजघाट बांध बेतवा नदी उत्तर प्रदेश
16. माता टीला बांध बेतवा नदी उत्तर प्रदेश
17. तिलैया बांध बराकर नदी झारखंड
18. मैथन बांध बराकर   नदी झारखंड
19. मयूराक्षी बांध परियोजना मयूराची नदी पश्चिम बंगाल
20. पंचेत बांध दामोदर   नदी झारखंड
21. बीसलपुर बांध बनास नदी राजस्थान
22. राणा प्रताप सागर बांध चंबल नदी राजस्थान
23. बजाज सागर माही नदी राजस्थान
24. जवाहर सागर बांध चंबल नदी राजस्थान
25. गांधी सागर बांध चंबल नदी मध्य प्रदेश
26. ओंकारेश्वर बांध परियोजना नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
27. इंदिरा सागर बांध नर्मदा नदी मध्य प्रदेश
28. काकरापार बंध तापी नदी गुजरात
29. उकाई बांध तापी नदी गुजरात
30. कोयना बांध कोयना नदी महाराष्ट्र
31. जायकवाड़ी बांध गोदावरी नदी महाराष्ट्र
32. उतनी बांध भीमा नदी महाराष्ट्र
33. कृष्णा राजा सागर कावेरी नदी कर्नाटक
34. शिवसमुद्रम बांध परियोजना कावेरी नदी कर्नाटक
35. तुंगभद्रा बांध तुंगभद्रा नदी कर्नाटक
36. अलमाटी बांध कृष्णा नदी कर्नाटक
37. नागार्जुन सागर बांध कृष्णा नदी तेलंगाना
38. पोचमपाद बांध श्री राम सागर प्रोजेक्ट गोदावरी नदी तेलंगाना
39. सोमालिसा बांध पेन्नार नदी आंध्र प्रदेश
40. श्रीशैलम बांध कृष्णा नदी आंध्र प्रदेश
41. इडुक्की बांध पेरियार नदी केरल
42. बनसुरा सागर बांध काविनी नदी केरल
43. मुल्लापेरियार बांध पेरियार नदी केरल
44. कल्लनाई बांध कावेरी नदी तमिलनाडु
45. मेट्टूर बांध कावेरी नदी तमिलनाडु

 

भारत में सबसे ऊंचा सबसे निचला तथा सबसे लंबे बाधों की सूची

  • भारत में सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध है जो उत्तराखंड राज्य में स्थित है जिसकी ऊंचाई 260 मी लंबाई 575 मी भागीरथी नदी पर स्थित है उत्तराखंड में पूरा होने का वर्ष 2006 पहले चरण
  • भारत में सबसे लंबा बांध हीराकुंड बंध उड़ीसा कुल लंबाई 25.79 किलोमीटर लगभग 16 मील मुख्य बांध की लंबाई 4.8 किलोमीटर महानदी में स्थित है उड़ीसा पूरा होने का वर्ष 1953
  • भारत में सबसे पुराना बांध कल्लनाई बांध है जो तमिलनाडु की कावेरी नदी पर बना हुआ है, पूरा होने का वर्ष 100 ईसा पूर्व

उस नदी का नाम बताइए जिस नदी पर भाखड़ा नांगल बांध बनाया गया है?

सतलुज नदी

भारत में महत्वपूर्ण बांधों के प्रकार

आर्क बांध -आर्क बांध स्थापित कला के सबसे असाधारण नमूनों में से एक है यह बंद योजना में घुमावदार हैं और इनका अधिकांश पानी का भार मेहराब के क्षैतिज रूप से लगाया जाता है। यह बांध पानी का भार कितना झेल सकता है, यह उसके वक्रता से निर्धारित किया जाता है। पानी के भर का संतुलन फाउंडेशन द्वारा कैंटीलेवर से किया जाता है।

उदाहरण के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का हुआ बांध जो सन 1936 में बनाया गया था।

बांधों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

  • टिहरी बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है जिसकी ऊंचाई 260.5 मीटर है।
  • उत्तराखंड राज्य की भागीरथी नदी पर टिहरी बांध बनाया गया है।
  • गोविंद बल्लभ पंत सागर यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है जो रिहंद बांध का जल क्षेत्र है।
  • हीराकुंड बांध भारत का सबसे लंबा बांध है।
  • उड़ीसा के संबलपुर जिले में महानदी पर हीराकुंड बांध बनाया गया है।
  • मुख्य हीराकुंड बांध की लंबाई 4.8 किलोमीटर है जबकि हीराकुंड बांध की कुल लंबाई 25.79 किलोमीटर है।
  • भाखड़ा और नांगल दो अलग-अलग बांध बनाए गए हैं।
  • भाखड़ा बांध हिमाचल प्रदेश में बनाया गया है जबकि नांगल उससे नीचे की ओर पंजाब में।
  • उपरोक्त दोनों बंद सतलज नदी पर बनाए गए हैं।
  • तेलंगाना राज्य में स्थित नागार्जुन सागर बांध मिट्टी से बना हुआ भारत का सबसे बड़ा बांध है।
  • आर्क आकार का केरल राज्य में स्थित भारत का सबसे बड़ा बांध इडुक्की बांध है।
  • तमिलनाडु में कावेरी नदी पर  बनाया गया कलनई बांध देश का सबसे पुराना बांध है।

FAQ’S-Related Bharat Ke Pramukh Bandh 

प्रश्न- भारत का सबसे ऊंचा बांध कहां पर बनाया गया है?

उत्तर- भारत का सबसे ऊंचा बांध टिहरी बांध है जो उत्तराखंड राज्य में भागीरथी नदी पर स्थित है।

प्रश्न- भारत का सबसे पुराना बांध का नाम बताइए?

उत्तर- तमिलनाडु में कावेरी नदी पर स्थित कलनई बांध भारत का सबसे पुराना बांध है।

प्रश्न- सरदार सरोवर बांध कहाँ व किस नदी पर मौजूद है?

उत्तर- गुजरात राज्य के नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध बनाया गया है।

प्रश्न- भारत का सबसे लंबा बांध कहां पर स्थित है?  

उत्तर- भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड, उड़ीसा राज्य के संपर्क जिले में महानदी पर बनाया गया है।

प्रश्न- उकाई बाँध (बल्लभ सागर) कहाँ स्थित है?

उत्तर-  ताप्ती नदी(गुजरात)

प्रश्न- जवाई बाँध परियोजना किस नदी पर बना हुआ है?

उत्तर- लूनी नदी की सहायक नदी जवाई (पश्चिमी राजस्थान) में

प्रश्न- पंडोह बाँत किस नदी पर बना हुआ है?

उत्तर- व्यास नदी पर (हिमाचल प्रदेश)

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a comment