UP POLICE VACANCY 2023 । खुशखबरी यूपी पुलिस 52699 कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन

UP Police vacancy – आप लोगों को बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड,लखनऊ जल्दी ही 52 हजार से अधिक कांस्टेबल और फायर मैन के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेखन जारी करने जा रहा है। पहले यह भर्ती 35,757 पदों पर होनी थी,लेकिन अब यह भर्ती 52000 से भी अधिक संख्या में होगी। आपका इन्तजार खत्म हुआ। पुलिस विभाग में अपनी सेवा देने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। इस भर्ती के लिए Short notice जारी कर दिया गया है।

आज हम आपको up police vacancy 2023 in hindi के बारे में विस्तृत जानकारी देने वाले  हैं। नीचे हेडिंग वाइज जानकारी दी जा रही है, सभी बिन्दुओं को सही से पढ़कर व समझकर ही Form Aply करें।

Up Police Vacancy 2023 Online Form Date 

अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस भर्ती से सम्बन्धित जानकारी व लिखित परीक्षा का नोटिफिकेशन 15 जुलाइ 2023 तक विभाग के आफिशियल वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जारी कर दिया जायेगा। उम्मीद है कि लिखित परीक्षा साल 2023 के अन्त तक आनलाइन प्रक्रिया द्वारा करा लिये जाये। इसके लिए आप अभी से अपनी तैयारी जोरो शोरों से शुरू कर दें।

UP POLICE VACANCY 2023 । खुशखबरी यूपी पुलिस 52699 कांस्टेबल भर्ती 2023 नोटिफिकेशन

Up Police Qualification में क्या-क्या होना चाहिए। 

यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी बोर्ड से 12वीं कक्षा पास या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए। फायरमैन के पदों पर आवेदन हेतु 12वीं पास और साथ में जरूरी पात्रता होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता का जाँच आवेदन से पहले जरूर कर लें। सामान्य वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 22 वर्ष निर्धारित है। up police bharti 2023 से सम्बन्धित अधिक जानकारी के लिए नीचे दिये गये बिन्दुओं को ध्यान से पढ़ें।

Up Police Vacancy 2023 Online Form विवरण

52000 हजार से अधिक रिक्त पद भरे जाने हैं। जैसा आपको बताया जा चुका है। उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड की आफिशियल वेबसाइट पर निम्नलिखित पदों का विवरण जारी होने वाला है। जिनकी अनुमानित संख्याओं का विवरण नीचे दिया जा रहा है–

पोस्टरिक्त पद(अनुमानित)
कांस्टेबल सिविल पुलिस41,811
कांस्टेबल पी0ए0सी08,450
फायरमैन1,007
कांस्टेबल UPSSF1,341
कुल52699

 

UP Police Vacancy 2023 का संक्षिप्त विवरण 

भर्ती का नामयूपी पुलिस भर्ती 2023
भर्ती बोर्ड का नामउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (सिपाही)
चयन प्रक्रिया की जानकारीउत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया
आवेदन की प्रक्रियाआनलाइन आवेदन
श्रेणीGovernment job
वेतन30,000 से 40,000

 

Up Police Age Limit (यूपी पुलिस के लिए उम्र सीमा)

नीचे दी गयी तालिका में यह स्पष्ट किया गया है कि आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु कितनी रहेगी। इसे ध्यान से पढ़ें और अपने साथियों को भी अवगत करायें। विवरण इस प्रकार है-
सामान्य पुरूष18-22 वर्ष
सामान्य महिला18-25 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी(पुरुष)18-27 वर्ष
ओबीसी/एससी/एसटी (महिला)18-30 वर्ष

 

Up Police Constable Syllabus नये पैटर्न पर 

आनलाइन लिखित परीक्षा आब्जेक्टिव टाइप की करायी जायेगी। पूरा पेपर चार सेक्शन(जीएस,रीजनिंग,हिन्दी,सामान्य गणित) में होगा। जैसा पिछले 2019 की परीक्षा में कराया गया था। पूरा प्रश्न पत्र 150 प्रश्नों का होगा ।जिसमें एक सही प्रश्न हल करने के 02 अंक दिये जायेंगे व एक प्रश्न का उत्तर गलत देने पर 0.25 अंक काट लिये जायेंगे।

क्रम संख्यासेक्शनप्रश्नों की संख्याअंक
1सामान्य ज्ञान3876
2सामान्य हिन्दी3774
3संख्यात्मक और मानसिक क्षमता3876
4मानसिक अभिरूचि,बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता3774
5कुल150300

 

Up Police Vacancy 2023 Exam Date

पेपर आउट हो जाने के बाद सरकार द्वारा परीक्षा को आनलाइन मोड से कराये जाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो परीक्षा आनलाइन मोड से जून या जुलाई माह 2024 में करा लिया जायेगा। अपडेट रहने के लिए जुड़े रहें हमारी वेबसाइड GKINHINDIS.COM के साथ।

Up Police Constable Salary-यूपी पुसिल कांस्टेबल सैलरी

यूपी पुलिस में अब पुलिस कर्मियों को अच्छी खासी सैलरी मिलने लगी है। जिसमें कोई भी सामान्य व्यक्ति अपनी आश्यकताओं की पूर्ति कर सकता है। बाकी आप सबको पता है।

पे स्केल Rs. 5200/- to Rs. 20200/- with grade pay of Rs. 2000/- per month

सातवें वेतन आयोग(Basic Pay. 21700)

अन्य भत्तों, टीए/डीए मिलाकर ट्रेनिंग के समय ग्रास सैलरी 30,000 रूपये प्रति माह मिलेगी जबकी समय के हिसाब सैलरी से डीए व इन्क्रीमेन्ट व अन्य भत्ते जुड़कर हर वर्ष के जुलाई माह में एड होकर बढ़ती रहेगी।

निष्कर्षः 

अन्त में समस्त उम्मीदवारों से अपील है कि up police bharti 2023 के इन्तजार में अपना कीमती समय बर्बाद न करें वेकेन्सी तो एक न एक दिन आ ही जायेगी। यदि आपको इस भर्ती में सेलेक्सन चाहिए तो अभी से मन बनाकर अच्छे से तैयारी शुरू कर दें। क्योंकि यह इतिहास की पुलिस विभाग में सबसे बड़ी भर्ती है। यह आपके मन भी आता होगा कि तैयारी करते करते 2-3 साल हो रहे हैं और हाथ अभी तक कुछ नहीं लगा।

आपके माँ-बाप इस इन्तजार में बैठे है कि मेरा बेटा तैयारी कर रहा है कुछ न कुछ तो बन ही जायेगा। तो यह एक सुनहरा मौका है अपने आपको साबित करने का। तैयारी में लग जाओ और अपनी एक सीट पक्की कर लो। समय समय पर हम इस सम्बन्ध में जानकारी लाते रहेंगे। यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों को भी शेयर करें ताकि उनका भी मार्गदर्शन हो। जय हिन्द।

Up Police Bharti 2023 से सम्बन्धित FAQ

  1. UP Police Vacancy 2023 भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कैसे करें?

समस्त Eligible candidates आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. UP Police Vacancy 2023 में उम्र कोई छूद है या नहीं?

हां, उत्तर प्रदेश सरकार के नियम के अनुसार आरक्षण के आधार पर उम्र में छूट मिलेगी।

  1. UP Police Vacancy 2023 के आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

UP Police Vacancy 2023 की भर्ती प्रक्रिया की अन्तिम तारीख अभी घोषित नहीं की गयी है।

  1. UP Police Vacancy 2023 में कितनी पोस्ट आयेंगी? 

कुल 52699 पोस्ट में से 41811 सिविल पुलिस के लिए,8540 पी0ए0सी0 के लिए व 1341 पोस्ट कांस्टेबल (ssf) के लिए

       5.UP Police Vacancy 2023 के रजिस्ट्रेशन कब शुरू होगा?

          आफिसियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही बताया जा सकता है। उम्मीद है की आनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2023 से शुरू हो             जायेगें।

हमारे कुछ अन्य महत्वपूर्ण लेख अवश्य पढ़ें-

Leave a comment