Unified Pension Scheme Kya hai । यूनिफाइड पेंशन स्कीम, सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर

Unified Pension Scheme-आज इस पोस्ट में हम आपको Unified Pension Scheme Kya hai के बारे में जानकारी देने वाले हैं हाल ही में भारत सरकार द्वारा इस स्कील को लागू किया गया है अर्थात्  भारतीय जनता पार्टी यानी मोदी सरकार के द्वारा सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना एकीकृत पेंशन योजना यानि UPS का ऐलान कर दिया गया है। सरकार द्वारा यह बताया गया है कि सभी सरकारी कर्मचारियों के पास पुरानी पेंशन स्कीम यानि NPS (National Pension Scheme) और नई पेंशन स्कीम में से किसी एक स्कीम का चयन करना होगा। सरकार द्वारा लागू किया गया नई पेंशन स्कीम के द्वारा लोगों को कई सारे फायदे मिलने वाले हैं।

ऐसे में अगर आप भी नई पेंशन स्कीम यानी Unified Pension Scheme Kya hai के बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख आप के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस लेख में हमने आपको एकीकृत पेंशन योजना क्या है? और इससे क्या फायदे पहुंचेंगे, सभी चीजों को विस्तार से बताया है। साथ ही हमने आपको पुरानी स्कीम और नई स्कीम के बीच का अंतर भी बताया है। ऐसे में अगर आप भी इन सभी बातों के बारे में जानकारी एकत्रित करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए लेख को ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें।

Unified Pension Scheme क्या है? । Unified Pension Scheme Kya hai 

आपको बता दे कि मोदी सरकार के द्वारा हाल ही में Unified Pension Scheme जारी किया गया है और यह एक सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पेंशन स्कीम है। सरकार द्वारा जारी किया गया UPS के तहत सरकारी कर्मचारियों को एक तय पेंशन देने का प्रबंध किया गया है, वहीं पुराना पेंशन स्कीम यानि New Pension Scheme (NPS) में ऐसा नहीं था।

नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत अगर आप 25 साल तक की नौकरी पूरी कर लेते हैं तो आखरी 12 महीनों के औसत बेसिक सैलरी का 50% तक पेंशन के रूप में दिया जाएगा। वहीं अगर आप 10 साल तक काम करते हैं तो कम से कम ₹10000 का पेंशन आपको जरूर मिलेगा। Unified Pension Scheme के अंतर्गत फिक्स्ड फैमिली पेंशन का प्रबंध किया गया है जो कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का 60 फ़ीसदी है।

वहीं अगर सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों की मृत्यु हो जाती है तो यह पेंशन मृत्यु के तुरंत बाद ही मिलना शुरू हो जाएगा। नई पेंशन स्कीम के अंतर्गत अगर आप 10 साल तक नौकरी कर लेते हैं तो आपको कम से कम ₹10000 का पेंशन मिलना तय है। इसके साथ ही ग्रेच्युटी पर भी इसमें अलग प्रावधान है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को पढ़ें।

Unified Pension Scheme का फायदा किसे मिलेगा?

अगर बात किया जाए कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया नई पेंशन को लाभ किसे मिलेगा तो हम आपको बता दें कि यह लाभ सारे सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को दिया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों के पास यह ऑप्शन होगा कि वह जारी हुई नई स्कीम UPS का चयन करना चाहते हैं या फिर वह पुरानी योजना NPS में ही रहना चाहते हैं।

साथ ही यह उन कर्मचारियों पर भी लागू होगा जो साल 2004 के बाद रिटायर्ड हुए हैं। लेकिन जारी की गई नई स्कीम 1 अप्रैल 2025 के बाद लागू की जाएगी। इसके साथ ही 21 मार्च 2025 तक जो भी सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारी रिटायर होंगे उन्हें भी UPS के यह पांचो लाभ दिए जाएंगे। इसके अलावा एडजस्ट करने के बाद उन्हें एरियल भी दिया जाएगा, और साथ है जिसमें निश्चित पेंशन राशि का वायदा नहीं किया गया है।

कब से लागू होगी Unified Pension Scheme

आपको बता दे कि केंद्र सरकार के द्वारा एकत्रित पेंशन योजना 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा। पेंशन योजना में सुधार करने के लिए लंबे समय से लोगों के द्वारा मांग की जा रही थी। ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अप्रैल 2023 में तत्कालीन वित्त सचिव टीवी सोमनाथ की अगुवाई में एक समिति गठित की थी।

वहीं संयुक्त परामर्श तंत्र ने हर प्रकार का बातचीत करने के बाद ही इस योजना की सिफारिश की है, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा मंजूरी मिली है। यह सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए नवीनतम योजना है, जिसके तहत एक सुनिश्चित पेंशन का प्रावधान किया गया है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह एक तोहफे से काम नहीं है। इस नई पेंशन स्कीम के द्वारा लोगों को कई प्रकार के लाभ मिलेगा।

NPS (National Pension Scheme) क्या है?

नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) एक सरकारी योजना है, जो लोगों को उनके रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाने में मदद करती है। इसे 2004 में यूपीए सरकार के समय शुरू किया गया था। शुरुआत में यह योजना सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए थी, लेकिन 2009 से इसे सभी लोगों के लिए खोल दिया गया।

इस योजना को पेंशन फंड रेगुलेटरी और डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) द्वारा चलाया जाता है। NPS में आप नियमित रूप से पैसे जमा करते हैं, जो आपकी रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में आपको मिलते हैं। रिटायरमेंट के बाद, आप इसमें से कुछ पैसे एक साथ निकाल सकते हैं और बाकी पैसों को हर महीने पेंशन के रूप में पा सकते हैं। NPS आपके न‍िवेश पर होने वाले मुनाफे पर निर्भर करता है, जिससे आपकी पेंशन की राशि तय होती है।

FAQ Related Unified Pension Scheme Kya hai 

प्रश्न: UPS का फुल फ्रॉम क्या है?

उत्तर: UPS का फुल फ्रॉम Unified Pension Scheme है।

प्रश्न: Unified Pension Scheme को सरकार के द्वारा कब से लागू किया जाएगा?

उत्तर: Unified Pension Scheme को सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2025 से लागू किया जाएगा।

प्रश्न: किन सरकारी कर्मचारियों पर Unified Pension Scheme लागू किया जाएगा?

उत्तर: Unified Pension Scheme उन कर्मचारियों पर लागू किया जाएगा जो साल 2024 के बाद रिटायर्ड हुए हैं।

निष्कर्ष:

मोदी की सरकार के द्वारा सरकारी कर्मचारियों को एक तोहफा दिया गया है। आपको बता दे सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिए मोदी सरकार ने UPS यानी एकीकृत पेंशन योजना का ऐलान कर दिया है। इससे सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कई प्रकार का लाभ मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी Unified Pension Scheme Kya Hai के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें। उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

इन्हें भी पढ़ें-

Leave a comment