Jharkhand GK In Hindi। झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर -Jharkhand GK

Jharkhand GK-भारत में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सामान्य ज्ञान (GK) का प्रश्न काफी जरूरी होता है। सरकारी नौकरी पाने के लिए कंपटीशन एग्जाम में बैठना होता है जिसमें आपको वर्तमान घटनाएं, भूगोल, राजनीति, संस्कृति, इतिहास और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में संबंध सामान्य ज्ञान से संबंधित 25 से 30 प्रश्न आते हैं।

ऐसे में इस लेख के द्वारा हम आपको Jharkhand GK In Hindi के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं जिससे आप अपनी परीक्षाओं की तैयारी और अच्छे तरीके से कर सकते हैं और साथ ही अच्छे अंक में प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप झारखंड के निवासी हैं तो आपको झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न के बारे में जरूर जानकारी होना चाहिए। इसलिए Jharkhand GK Question के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Jharkhand GK in Hindi MCQs – झारखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

Q(1): झारखंड राज्य का गठन कब हुआ था?

उत्तर: झारखंड राज्य का गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था।

Q(2): मौजूद समय में झारखंड में कुल कितने जिले हैं?

उत्तर: मौजूद समय में झारखंड में कुल 24 जिले मौजूद है। 

Q(3): झारखंड किस राज्य से अलग होकर खुद राज्य बना था?

उत्तर: झारखंड बिहार राज्य से अलग होकर खुद एक राज्य बना था। 

Q(4): झारखंड राज्य में कुल कितने विश्वविद्यालय मौजूद है?

उत्तर: झारखंड राज्य में कुल 6 विश्वविद्यालय मौजूद है।

Q(5): झारखंड राज्य का पहला मुख्यमंत्री कौन था?

उत्तर: झारखंड राज्य का पहला मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी था। 

Q(6): झारखंड में कुल कितने जनजातीय समूह है।

उत्तर: झारखंड में कुल 32 जनजाति समूह है।

Q(7): झारखंड में कितने प्रकार की मिट्टी पाई जाती है?

उत्तर: झारखंड में कुल 6 प्रकार की मिट्टी पाई जाती है।

Q(8): झारखंड का राजकीय फूल कौन सा है?

उत्तर: झारखंड का राजकीय फूल पलाश है।

Q(9): झारखंड का राजकीय पशु कौन सा है?

उत्तर: झारखंड का राजकीय पशु हाथी है।

Q(10): झारखंड का राजकीय पक्षी कौन सा है?

उत्तर: झारखंड का राजकीय पक्षी कोयल है।

Q(11): झारखंड का शिमला किस शहर को कहा जाता है?

उत्तर: झारखंड का शिमला रांची शहर को कहा जाता है।

Q(12): झारखंड में कुल कितने प्रखंड है?

उत्तर: झारखंड में कुल 259 प्रखंड है।

Q(13): झारखंड की पांच प्रमुख नदियों का नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड की पांच प्रमुख नदियों का नाम दामोदर, सोन, अजय, बैतरणी और बराकर है। 

Q(14): झारखंड के पहले राज्यपाल का नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड के पहले राज्यपाल का नाम प्रभात कुमार हैं।

Q(15): झारखंड के पहले मुख्य न्यायाधीश का नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड के पहले मुख्य न्यायाधीश का नाम जस्टिस विनोद कुमार गुप्ता है।

Q(16): झारखंड के सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष कौन बने थे?

उत्तर: झारखंड के सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदिरा सिंह नामधारी बने थे।

Q(17): झारखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना किस साल शुरू किया गया था?

उत्तर: झारखंड में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना साल 2001 में शुरू किया गया था।

Q(18): झारखंड के किस जिले में मैथन जल विद्युत केंद्र मौजूद है?

उत्तर: झारखंड के धनबाद जिले में मैथन जल विद्युत केंद्र मौजूद है।

Q(19): झारखंड में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत कितना है?

उत्तर: झारखंड में अनुसूचित जातियों का प्रतिशत 12.01 है। 

Q(20): रांची विश्वविद्यालय की स्थापना किस साल हुई थी?

उत्तर: रांची विश्वविद्यालय की स्थापना साल 1960 में हुई थी। 

Q(21): झारखंड के किस जिले में गंगा नदी बहती है?

उत्तर: झारखंड के साहिबगंज जिले में गंगा नदी बहती है। 

Jharkhand GK Questions in Hindi 

Q(22): झारखंड राज्य के किस क्षेत्र में नलकूप के द्वारा सबसे ज्यादा सिंचाई की जाती है?

उत्तर: झारखंड राज्य के लोहरदगा क्षेत्र में नलकूप के द्वारा सबसे ज्यादा सिंचाई की जाती है। 

Q(23): झारखंड के किस शहर में साइंस सिटी की स्थापना की जा रही है?

उत्तर: झारखंड के रांची शहर में साइंस सिटी की स्थापना की जा रही है। 

Q(24): झारखंड के किस क्षेत्र को खनिज भंडार कहां जाता है?

उत्तर: झारखंड के दामोदर घाटी को खनिज भंडार कहा जाता है। 

Q(25): झारखंड राज्य की पूर्व से पश्चिम की लंबाई कितनी है?

उत्तर: झारखंड राज्य की पूर्व से पश्चिम की लंबाई 463 किलोमीटर है। 

Q(26): झारखंड राज्य का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?

उत्तर: झारखंड राज्य का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.42 प्रतिशत है। 

Q(27): झारखंड राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार कितना है?

उत्तर: झारखंड राज्य का उत्तर से दक्षिण विस्तार 300 किलोमीटर है। 

Q(28): झारखंड में कौन से नदी को कीकट नाम से जाना जाता है?

उत्तर: झारखंड में पुनपुन नदी को कीकट नाम से जाना जाता है। 

Q(29): झारखंड के किस जिले में सबसे ज्यादा महिला साक्षरता है।

उत्तर: झारखंड के रांची जिले में सबसे ज्यादा महिला साक्षरता है। 

Q(30): झारखंड के किस जिले में सबसे ज्यादा जनसंख्या मौजूद हैं?

उत्तर: झारखंड के रांची जिले में सबसे ज्यादा जनसंख्या मौजूद है। 

Q(31): झारखंड में बेतला नेशनल पार्क की स्थापना किस साल की गई थी?

उत्तर: झारखंड में बेतला नेशनल पार्क की स्थापना साल 1986 में की गई थी। 

Q(32): झारखंड का दूसरा नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड का दूसरा नाम वनों की भूमि है। 

Q(33): झारखंड में सबसे पहली बार जनगणना कब हुआ था?

उत्तर: झारखंड में सबसे पहली बार जनगणना 1872 में हुआ था। 

Q(34): झारखंड का पुराना नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड का पुराना नाम कुकरा है। 

Q(35): झारखंड बनते समय राज्य में कितने जिले मौजूद थे?

उत्तर: झारखंड बनते समय राज्य में 18 जिले मौजूद थे। 

Q(36): झारखंड के किस जिले में हुंदरु जल प्रताप मौजूद है?

उत्तर: झारखंड के रांची जिले में कुंदरु जल प्रताप मौजूद है। 

Q(37): झारखंड में चावल अनुसंधान केंद्र किस जिले में मौजूद है?

उत्तर: झारखंड में चावल अनुसंधान केंद्र हजारीबाग जिले में मौजूद है। 

Q(38): झारखंड राज्य के किस स्थान पर सूर्य मंदिर मौजूद है?

उत्तर: झारखंड राज्य के बुंडु स्थान पर सूर्य मंदिर मौजूद है। 

Q(39): झारखंड राज्य का कितना प्रतिशत भाग कृषि करने हेतु योग्य है?

उत्तर: झारखंड राज्य का 77% भाग्य कृषि करने हेतु योग्य है। 

Q(40): झारखंड राज्य में अल्मुनियम उद्योग की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर: झारखंड राज्य में अल्मुनियम उद्योग की स्थापना साल 1937 ईस्वी में की गई थी। 

Q(41): झारखंड में किस नदी के ऊपर तिलैया जल विद्युत परियोजना स्थापित किया गया है?

उत्तर: झारखंड में बराकर नदी के ऊपर तिलैया जल विद्युत परियोजना स्थापित किया गया है। 

Q(42): झारखंड में चांडिल जल विद्युत योजना किस नदी पर है?

उत्तर: झारखंड में चांडिल जल विद्युत योजना स्वर्ण रेखा मंदिर पर है। 

Q(43): झारखंड राज्य का सबसे ज्यादा ठंडा स्थान का नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड राज्य का सबसे ज्यादा ठंडा स्थान का नाम नेतरहाट है। 

Q(44): झारखंड के किस जिले में न्यूनतम महिला साक्षरता है?

उत्तर: झारखंड के पाकुड़ जिले में न्यूनतम महिला साक्षरता है। 

Q(45): झारखंड के किस जिले में सबसे कम जनसंख्या मौजूद है?

उत्तर: झारखंड के लोहरदगा जिले में सबसे कम जनसंख्या मौजूद है। 

Q(46): झारखंड राज्य का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला का नाम क्या है?

उतर: झारखंड राज्य का सर्वाधिक पुरुष साक्षरता वाला जिला का नाम धनवाद है।

Q(47):  झारखंड में कितने जिले नए बनाए गए हैं?

उत्तर: झारखंड में 6 जिले नए बनाए गए हैं। 

Q(48): झारखंड के किस जिले में राजमहल फासिल अभ्यारण मौजूद है?

उत्तर: झारखंड के साहिबगंज जिले में राजमहल फासिल अभ्यारण मौजूद है। 

Q(49): महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड के किस उपलब्धि से नवाजा गया है?

उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड के झारखंड रत्न उपलब्धि से नवाजा गया है। 

Q(50): झारखंड क्षेत्र स्वागत परिषद का गठन कब हुआ था?

उत्तर: झारखंड क्षेत्र स्वागत परिषद का गठन 9 अगस्त 1995 को हुआ था। 

Q(51): रांची में HEC का कारखाना किस देश के सहयोग से लगा हैं?

उत्तर: रांची में HEC का कारखाना चेकोस्लोवाकिया देश के सहयोग से लगा हैं।

Q(52): झारखंड राज्य का सबसे ऊंचा क्षेत्र का नाम क्या है?

उत्तर: झारखंड राज्य का सबसे ऊंचा क्षेत्र का नाम नेतरहाट है। 

Q(53): झारखंड में छोटा नागपुर टेनेंसी कानून किस वर्ष बना था?

उत्तर: झारखंड में छोटा नागपुर टेनेंसी कानून साल 1908 में बना था।

निष्कर्ष:

अगर आप किसी भी प्रकार के सरकारी नौकरी का तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए सामान्य ज्ञान का प्रश्न बेहद जरूरी होता है। सरकारी नौकरी पाने वाले कंपटीशन परीक्षा में अलग-अलग प्रकार के संबंधित ज्ञान प्रश्न पूछे जाते हैं। साथ ही आप जिस राज्य में रहते हैं उस राज्य से संबंधित भी सामान्य ज्ञान का सवाल आता है।

ऐसे में अगर आप झारखंड राज्य के निवासी हैं और कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए झारखंड सामान्य ज्ञान का प्रश्न बहुत जरूरी है जो आपको परीक्षाओं में अच्छे अंक मिल सकता है। आज के इस लेख के द्वारा हम आपको Jharkhand GK In Hindi के बारे में विस्तार से बताएं हैं। आप ऊपर दिए गए सभी प्रश्नों को पढ़कर झारखंड राज्य से संबंधित सामान्य ज्ञान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं इस लेख से आपको अच्छी जानकारी मिली होगी, इस पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

इन्हें जरूर पढ़ें-

Leave a comment