Atal Bhujal Yojana in Hindi । अटल भूजल योजना 2024

अटल भूजल योजना-देश में भूजल के स्तर को बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किया जाता है, और इसके लिए सरकार के द्वारा कई प्रकार का योजना भी चलाया जाता है। साथ ही साथ इस योजनाओं के द्वारा लोगों के बीच में जागरूकता फैलाई जाती है। इसी क्रम में हम आपके लिए Atal Bhujal Yojana in Hindi लाये हैं जिसमें इस योजना का विस्तार से वर्णन किया गया है।

इसके साथ ही अलग-अलग तरह के प्रयास किए जाते हैं जिसके द्वारा भूजल के स्तर को बढ़ाया जा सके। इसी संदर्भ में सरकार द्वारा अटल भूजल योजना को शुरू किया गया है। Atal Bhujal Yojana के द्वारा सरकार भूजल प्रबंध के लिए सामुदायिक भागीदारी पर बल देगी।

इस योजना के अंतर्गत जिन राज्यों में जल संबंधित परेशानियां हैं उन्हें हल करने पर जोर दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी अटल भूजल योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना चाहते हैं तो यह लेख आप के लिए काफी आवश्यक है। इसलिए के द्वारा हम आपको Atal Bhujal Yojana in Hindi से संबंधित हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे इसका उद्देश्य विशेषताएं लाभ पात्रता आवेदन करने की प्रक्रिया आदि। अगर आप भी Atal Bhujal Yojana 2024 का लाभ लेना चाहते हैं या इसमें रुचि रखते हैं तो नीचे दिए गए लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Atal Bhujal Yojana in Hindi Overview

योजना का नाम अटल भूजल योजना
किसने आरंभ की भारत सरकार
लाभार्थी भारत के नागरिक
उद्देश्य भूजल के स्तर को बढ़ाना
आधिकारिक वेबसाइट https://ataljal.mowr.gov.in/
साल 2024

Atal Bhujal Yojana 2024 क्या है? Atal Bhujal Yojana Kya Hai

केंद्र सरकार ने Atal Bhujal Yojana की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश के 7 जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में भूजल का स्थाई प्रबंधन करना है। इस योजना में समुदाय की भागीदारी और पानी की मांग को नियंत्रित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके जरिए जल जीवन मिशन के तहत जल स्रोतों की स्थिरता, किसानों की आय बढ़ाने और पानी के उपयोग में सुधार के लिए लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने की कोशिश की जाएगी।

इस योजना के लिए सरकार ने 6000 करोड़ रुपए खर्च करने का फैसला किया है, जिसमें से 3000 करोड़ रुपए विश्व बैंक से ऋण के रूप में लिए जाएंगे और बाकी 3000 करोड़ रुपए भारत सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस योजना के तहत हरियाणा, गुजरात, कर्नाटका, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 8353 जल संकट से प्रभावित गांवों में सहायता प्रदान की जाएगी।

Atal Bhujal Yojana में की गई वृद्धि।

भारत की अटल भूजल योजना के तहत 8220 ग्राम पंचायतों को नेशनल लेवल स्ट्रिंग कमिटी (NLSC) से बड़ी राहत मिली है। इस योजना की अवधि 2025 तक थी, लेकिन अब इसे 2 साल और बढ़ाकर 2027 तक कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब देश के ग्राम पंचायत के नागरिकों को 2027 तक इस योजना का लाभ मिलेगा।

इस योजना से कई ग्राम पंचायतों के लोगों को राहत मिली है, खासकर उन किसानों को जो सिंचाई के लिए इस पर निर्भर हैं। सरकार ने Atal Bhujal Yojana की अवधि बढ़ाने का मुख्य कारण कोरोना महामारी के चलते हुए देरी को माना है। साथ ही, सामूहिक व्यवहार में बदलाव लाने और जल संरक्षण के प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए भी यह फैसला लिया गया है।

इस योजना के तहत सिंचाई के लिए नई तकनीकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे जल दक्षता में सुधार हो सके। यह योजना 2020 में शुरू की गई थी और उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित देश के 80 जिलों की 8220 जल संकटग्रस्त ग्राम पंचायतों में लागू की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक व्यवहार में बदलाव लाना और जल संरक्षण के साथ-साथ स्मार्ट जल प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करना है।

अटल भूजल योजना का मुख्य उदेश्य।

Atal Bhujal Yojana in Hindi का मुख्य उद्देश्य चुने गए राज्यों के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में भूजल संस्थाओं के प्रबंधन में सुधार करना है। इस योजना के मदद से भूजल के स्तर में सुधार आएगा जिससे पानी की समस्या का हल होगा। इस योजना के द्वारा देश में मौजूद हर नागरिक को जल उपलब्ध हो सकेगा जिसके चलते देश के सभी नागरिकों के जीवन स्थल में सुधार आएगा।

हमारे देश में मौजूद समय में कई ऐसे राज्य है जहां पानी की समस्या काफी ज्यादा है और जल लेने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर चलना पड़ता है। इस योजना के द्वारा इन सभी समस्याओं को हल किया जाएगा और इन सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

क्षेत्र का विवरण एवं संभावित वित्तीय आवंटन

राज्य जिला ब्लॉक ग्राम पंचायत
गुजरात 6 24 1816
हरियाणा 13 36 1895
कर्नाटका 14 41 1199
मध्य प्रदेश 5 9 678
महाराष्ट्र 13 35 1339
राजस्थान 17 22 876
उत्तर प्रदेश 10 26 550
कुल 78 193 8353

अटल भूजल योजना स्कीम कॉम्पोनेंट Atal Bhujal Yojana in Hindi

Atal Bhujal Yojana स्कीम के दो कंपोनेंट है जिसे हमने नीचे बताया है:-

  • संस्थागत सिद्धि करण और क्षमता निर्माण घटक:- इस घटक के तहत हिस्सा लेने वाले राज्यों को थाई भूजल प्रबंधन करने में सक्षम बनाया जाएगा और साथ ही साथ मजबूत डेटाबेस वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामुदायिक भागीदारी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आपको बता दें कि इस घातक के लिए सरकार द्वारा 1400 करोड़ रूपयेधनराशि निर्धारित किया गया है जो कि उनके लिए इस्तेमाल होगा।
  • प्रोत्साहन घटक:- इस घटक के अंतर्गत सरकार द्वारा भूजल को बढ़ाने के लिए अलग-अलग प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है और इन सभी योजनाओं के बीच सामुदायिक भागीदारी, मांग प्रबंधन और अभिसरण पर जोर दिया जाएगा। आपको बता दें कि इस घातक को अच्छे तरीके से चलने के लिए सरकार द्वारा 4600 करोड रुपए की राशि निर्धारित की गई है।

Atal Bhujal Yojana 2024 के लाभ तथा विशेषताएं।

अटल भूजल योजना 2024 के कई लाभ और विशेषताएं हैं जिसे हमने नीचे विस्तार से बताया है:-

  • Atal Bhujal Yojana 2024 को केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया है।
  • अटल भूजल योजना के तहत देश के 7 चिन्हित जल संकट वाले राज्यों में भूजल प्रबंधन के लिए कई सारी कार्यों पर काम किया जाएगा।
  • वही इस योजना के तहत जल जीवन मिशन के लिए बेहतर स्रोत स्थिरता, किसने की कमाई को दुगनी करने के लक्ष्य और जल उपयोग की सुविधा के लिए कार्य किए जाएंगे।
  • अटल भूजल योजना को अच्छे तरीके से चलने के लिए सरकार के द्वारा 6000 करोड रुपए खर्च किए जाने वाला है।
  • इन पैसों में 3000 करोड रुपए विश्व बैंक से लोन के रूप में लिया जाएगा जबकि 3000 करोड रुपए भारत सरकार देगी।
  • Atal Bhujal Yojana को हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में चलाया जाएगा।
  • इसके तहत इन राज्यों की 8353 जल संकटग्रस्त ग्राम पंचायत में कार्य किए जाएंगे।

अटल भूजल योजना 2024 में आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया।

अगर आप Atal Bhujal Yojana 2024 में आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे जिसे हमने नीचे बताया है:-

  • अटल भोजन योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Atal Bhujal Yojana के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए आप यहां पर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं:- https://ataljal.mowr.gov.in/
  • इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप इसके ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • इसके होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको “आवेदन करें” कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर एक और पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी, जो-जो मांगी जाएगी।
  • इसके बाद आपको सभी मांगेगा जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • इन सभी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको नीचे दिए गए सबमिट बटन के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • इस तरह से आप अटल भूजल योजना में आवेदन कर सकते हैं।
Atal Bhujal Yojana Kya Hai
Atal Bhujal Yojana Kya Hai

अटल भूजल योजना का मोबाइल एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया।

आपको बता दे कि Atal Bhujal Yojana का मोबाइल एप्लीकेशन भी मौजूद है जिसे आप डाउनलोड करके डायरेक्ट अपने मोबाइल से ही चला सकते हैं। अटल भूजल योजना का मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इसके लिए सबसे पहले आपको Atal Bhujal Yojana के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए आप ऊपर दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको अटल जल एप एपीके डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद आपके मोबाइल फोन या लैपटॉप में एक Apk डाउनलोड हो जाएगा।
  • आपका डिवाइस में डाउनलोड होने के बाद आपको इसे इंस्टॉल करना होगा।
  • इस प्रकार से आप मोबाइल एप डाउनलोड करके अपने डिवाइस में चला सकते हैं।

एमआईएस लॉगिन करने की प्रक्रिया।

अगर आप अटल भूजल योजना के अंतर्गत एमआईएस लॉगिन करना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको Atal Bhujal Yojana के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे।
  • इसके होम पेज पर आपको एमआईएस लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर लॉगिन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • आपको इस फॉर्म में अपना ईमेल आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार से आप एमआईएस लॉगिन कर सकते हैं। 

वाटर लेवल, वॉटर क्वालिटी या हाइड्रोलॉजिकल रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया 

अगर आप अपने राज्य का वाटर लेवल वॉटर क्वालिटी या हाइड्रोलॉजिकल रिपोर्ट देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे इसके बाद आप बेहद ही आसानी के साथ अपने राज्य के यह सारे रिपोर्ट्स देख सकते हैं। इन रिपोर्ट्स को देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आपको Atal Bhujal Yojana की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने ऊपर पहले ही दे दिया है।
  • इसके ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने इसका होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे जिसमें से आपको “डाटा डिस्क्लोजर” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर कुछ ऑप्शंस दिखाई देंगे जैसे:-
  1. वाटर लेवल
  2. वॉटर क्वालिटी
  3. हाइड्रोलॉजिकल रिपोर्ट
  • आपको अपने हिसाब से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना होगा।
  • अपने राज्य का चयन करने के बाद आपको लिस्ट को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद इससे जुड़ा सभी जानकारी आपके कंप्यूटर या मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा। 

Atal Bhujal Yojana डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया।

अगर आप Atal Bhujal Yojana का डैशबोर्ड देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़े:-

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अटल भूजल योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जानी होगी।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको डैशबोर्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • इस पेज पर सबसे पहले आपको अपना राज्य और फिर फाइनेंशियल ईयर का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर इससे संबंधित सारी जानकारी खुलकर आ जाएगी।

FAQ Related Atal Bhujal Yojana in Hindi

प्रश्न: अटल भूजल योजना 2024 क्या है?

उत्तर: केंद्र सरकार ने Atal Bhujal Yojana की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य देश के 7 जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में भूजल का स्थाई प्रबंधन करना है।

प्रश्न: अटल भूजल योजना के अंतर्गत सबसे पहले कितने राज्यों को लाभ मिलेगा?

उत्तर: अटल भूजल योजना के अंतर्गत सबसे पहले सात राज्यों को लाभ मिलेगा।

प्रश्न: क्या अटल भूजल योजना का ऑफिसियल मोबाइल एप्लीकेशन मौजूद है?

उत्तर: जी हां, Atal Bhujal Yojana का ऑफिशियल मोबाइल एप्लीकेशन मौजूद है।

प्रश्न: अटल भूजल योजना के लिए सरकार द्वारा कितने रुपए का खर्च रखा गया है?

उत्तर: अटल भूजल योजना के लिए सरकार द्वारा 6000 करोड रुपए का खर्च रखा गया है।

प्रश्नः अटल भूजल योजना कब शुरू हुई?

उत्तरः 25 दिसम्बर 2019 (पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी की 95वीं जयंती के शुभअवसर पर)

प्रश्नः अटल भूजल योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तरः जल संकट से जूझ रहे देश के सात क्षेत्रों में भूजल का प्रबंध करना।

निष्कर्ष:

केंद्र सरकार ने देश में हो रही जल समस्या को देखते हुए कई प्रकार की योजना चलाई है और उनमें से एक योजना का नाम Atal Bhujal Yojana है। इस योजना के अंतर्गत भूजल के स्तर को बढ़ाया जाएगा और साथ ही साथ लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भी Atal Bhujal Yojana in Hindi के बारे में जानना चाहते हैं या इसमें आवेदन करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें। उम्मीद है कि यह लेख आप को पसंद आया होगा और इससे अच्छी जानकारी भी मिली होगी, इसे पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

इन्हें भी  पढ़ें-

1 thought on “Atal Bhujal Yojana in Hindi । अटल भूजल योजना 2024”

Leave a comment